*प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य जैमिन जी के मुखारविंद से होगी प्रयागराज में परशुराम कथा*
*राष्ट्रीय परशुराम परिषद का तीन दिवसीय भव्य आयोजन,
लेवे धर्म लाभ*
(मनोज पुरोहित/ मनोज उपाध्याय)
प्रयागराज/झाबुआ । प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र प्रयागराज धाम सनातनी समाज का आस्था ओर विश्वास का केंद्र बिंदु है, और देश-विदेश में प्रयागराज धाम धर्म क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है। प्रयागराज धाम में इन दोनों मांघ मेले का आयोजन किया जा रहा है और इस मांघ मेले में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वावधान में तीन दिवसीय परशुराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
*होगा भव्य कथा का आयोजन*
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक और राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनिल भराला के नेतृत्व से दिनांक 28 जनवरी से 30 जनवरी 26 तक दोपहर 11 से 02 बजे तक प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य जैमिन जी के मुखारविंद से व्यास पीठ से आयोजित होने वाली परशुराम कथा अन्नपूर्णा मार्ग,सेक्टर 06 पूर्व पटरी पावर हाउस के बराबर प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली इस परशुराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा हे।
*लेवे धर्म लाभ*
आयोजक राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से परशुराम कथा में पधारकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

.jpg)

.jpg)
















