*रानीखेड़ी में कथा व्यास पंडित दीपेश पाठक के मुखारविंद से बह रही धर्म और ज्ञान की गंगा*
*पुरोहित परीवार रानीखेड़ी बना श्रीमदभगवत कथास एवं ज्ञान गंगा यज्ञ का लाभार्थी*
*07 दिवसीय भव्य आयोजन में एकादशी उद्यापन के साथ होगी महाप्रसादी,लेवे धर्म लाभ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। राजगोर ब्राह्मण समाज के लिये अत्यंत हर्ष का विषय है ग्राम रानीखेड़ी में धर्म ज्ञान की गंगा का 07 दिवसीय निरन्तर प्रवाह हो रहा है। राजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ ओर प्रसिद्ध व्यापारी गोकुल जी विश्राम जी पुरोहित एवं पुरोहित परिवार रानीखेड़ी राजोद के द्वारा भव्य श्रीमद्भभागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
*एकादशी उद्यापन ओर महाप्रसादी के साथ भव्य आयोजन*
राजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य और प्रसिद्ध व्यापारी श्री गोकुल जी विश्राम जी पुरोहित ओर समस्त पुरोहित परिवार रानीखेड़ी राजोद के द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद्भभागवत कथा एवम ज्ञान गंगा यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस शुभ कार्य का शुभारंभ की पूर्व संध्या गुरुवार 22 जनवरी को रात्रि में भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा ओर सुंदरकांड के साथ होगा । वही 23 जनवरी 26 शुक्रवार से 30 जनवरी 26 शुक्रवार को प्रतिदिन दोपहर 11 से 04 बजे तक कथा व्यास श्री दीपेश जी पाठक के मुखारविंद से भगवदगीता कथा का सार कथा व्रतांत होगा । वही 29 जनवरी 26 को एकादशी उद्यापन एवम कथा विश्राम होगा
इसीके साथ ही साथ 30 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे श्रीमद्भभगवत कथा चिंतन ऑर दोपहर 12 बजे से पुर्णाहुति ओर महाप्रसादी का आयोजन होगा।
*लेवे धर्म लाभ*
कथा के मुख्य जजमान श्री गोकुलजी विश्रामजी पुरोहित ओर समस्त पुरोहित परिवार रानीखेड़ी राजोद ने समस्त धर्म प्रेमी जनता और समाजजनो से इस आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

.jpg)

.jpg)
















