*महामंडलेश्वर शनिदेव उपासक डॉ . दादूजी महाराज के नगर आगमन पर पेटलावद सन्स्थान, गुरुभक्तों ओर वर्मा परिवार ने किया भव्य स्वागत*
*वर्मा परिवार के स्वर्ण सीडी आरोहण के भव्य धार्मिक आयोजन में दिया गुरुदेव ने भक्तों को आशीर्वाद*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। क्षेत्र की प्रसिद्ध सामाजिक,धार्मिक डॉ .दादूजी महाराज संस्थान के प्रमुख ओर प्रसिद्ध गुरुदेव, सन्त शिरोमणि श्री शनिदेव उपासक महामंडलेश्वर श्री श्री श्री 1008 डॉ. दादूजी महाराज गजासीन शनिधाम इंदौर का गत दिनों धर्म नगरी पेटलावद मे प्रवास हुआ । आपके आगमन पर डॉ दादूजी महाराज सन्स्थान पेटलावद के गुरु भक्तों ओर वर्मा परिवार पेटलावद ने भव्य स्वागत वंदन किया ।
*वर्मा दम्पति का स्वर्ण सिडी आरोहण का भव्य धार्मिक अयोजन हुआ सम्पन्नन*
दरअसल नगर के प्रसिद्ध श्री अशोक वर्मा और सुभाष वर्मा के माताजी -पिताजी श्री भेरूलाल जी एवम श्रीमती पार्वती देवी वर्मा के परपोते मास्टर रुद्र(रुद्रीक) वर्मा का जन्मदिन ओर स्वर्ण सीडी आरोहण का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, ओर वर्मा परिवार के परिजनों रिश्तेदारों ने बडी संख्या मै शिरकत की ।
*गुरुदेव पहुचे आशीर्वाद देने*
इसी आयोजन में वर्मा परिवार के आमंत्रण पर आर्शीवाद देने के लिये डॉ दादूजी महाराज विशेष रूप से उपस्थित हुए ओर गुरुभक्तों को आशीर्वाद देकर कृतार्थ किया।
*अभिन्नन्दन पत्र भेंटकर,मोतियों कि माला से पुष्पवर्षा ओर आतिशबाजी के साथ किया भव्य स्वागत*
गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज के आगमन पर वर्मा परिवार ओर पेटलावद संस्थान के सदस्यों ने श्रधांजलि चोक से आयोजन स्थल तक गुरुदेव की ढोल बजाकर पुष्पवर्षा करते हुए आतिशबाजी कर अगवानी करते हुए स्वागत किया। मंच पर गुरुदेव को पुष्पहार ओर मोतियों का माला पहनाकर ,शाल ,श्रीफल भेंटकर भव्य स्वागत किये वही डॉ दादूजी महाराज संस्था पेटलावद,समस्त गुरुभक्तों सहित वर्मा परिवार के सयुंक्त सौजन्य से गुरुदेव को अभिनन्दन पत्र भेंटकर नागरिक अभिन्नन्दन ओर भव्य स्वागत वन्दन किया गया। अभिन्नन्दन पत्र का वाचन सन्स्थान कि सदस्य सुमन सोलंकी ने किया । व्ही नगर की प्रसिद्ध कथा व्यास वैष्णवी भट्ट ने भी विशेष रूप से गुरुदेव को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया ।
*इन्होंने लिया दर्शन लाभ उतारी मंगल आरती*
इस अवसर पर सुरेश मुथा, अरविंद भट्ट, सुरेंद्र भण्डारी,पंडित नन्दन दवे, अभिषेक वर्मा ,राज ,प्रणय,दीपक राठोर, हरिओम राठौर,बलराम राठौर,बालकृष्ण राठोर, बापूसिंह धानक ,बाबुलालजी यादव ,राजेश पवार, मुकेश पवार , राधेश्याम जी राठौर ,लोकेश जी पवार ,जितेंद्र पवार ,राकेश राठौर ,श्रीमती निर्मला धानक,श्रीमती कल्पना वर्मा ,श्रीमती प्रीति वर्मा,श्रीमती कृतिका पवार आदि भक्तजनो ने उपस्थित होकर गुरुदेव का स्वागत किया और मंगल आरती उतारी कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट मनोज पुरोहित ने किया ।

.jpg)


.jpg)
















