*सामाजिक समरसता मातृशक्ति अभियान द्वारा सराहनीय सामाजिक कार्यों हेतु सम्मान*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।सामाजिक समरसता मातृशक्ति अभियान के तत्वावधान में सामाजिक क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्गों को आगे लाना, उन्हें समानता का अधिकार दिलाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा है।
इसी भावना के अंतर्गत बच्चों में समानता, समरसता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से स्कूलों एवं छात्रावासों में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले , डॉ बी.आर. अम्बेडकर जैसी महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष एवं योगदान से परिचित कराया जाता है तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है ।
अभियान के अंतर्गत पिछड़े एवं दूरदराज़ क्षेत्रों में भी सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्य किए जाते हैं, जिससे वहाँ के लोगों में समानता की भावना विकसित हो और वे स्वयं को समाज में समान अधिकारों के साथ सम्मानित महसूस कर सकें।
इन सभी सराहनीय कार्यों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एसपीएम मैडम द्वारा सामाजिक समरसता मातृशक्ति अभियान ग्रुप को सम्मानित किया गया। उपस्थित जनों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और एक समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

.jpg)

.jpg)
















