विपणन संस्था पेटलावद को सहकारिता क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्यो के लिये भोपाल में किया गया सम्मानित*

Breaking Ticker

विपणन संस्था पेटलावद को सहकारिता क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्यो के लिये भोपाल में किया गया सम्मानित*

 *विपणन संस्था पेटलावद को सहकारिता क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्यो के लिये  भोपाल में किया गया सम्मानित*

*बीना सहकार नही उद्धार के नारे को किया  संस्थान ने सिद्ध मिल, रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। बिना सहकार नही उद्धार के शाशन के नारे को प्रमाणित करने में अंचल कि विपणन संस्थाएं लगातार आमजन के सहयोग और किसानों के हित मे कार्य कर रही है । ओर  विपणन सहकारी संस्था मर्यादित पेटलावद जिला झाबुआ  के द्वारा किये गए उत्क्रष्ट कार्यो को सोमवार को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है ।


*पेटलावद संस्था को मिला प्रथम पुरस्कार*


उल्लेखनीय है कि सोमवार 06 जनवरी प्रदेश की राजधानी भोपाल में   राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा  आयोजित एक गरिमामयी आयोजन में मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर  आज भोपाल अपेक्स भवन में मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री माननीय विश्वास जी सारंग द्वारा विपन सहकारी संस्था मर्यादित पेटलावद को  प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेटलावद  संस्था  के प्रबंधक श्री मांगीलाल जी पटेल   ओर सहायक प्रबंधक  श्री गजराजसिंह देवड़ा के द्वारा उक्त पुरुस्कार  संस्था की ओर से मंत्री श्री विश्वास सारंग के हाथों  ग्रहण किया । 

*मिल रही बधाई*

 मार्केटिंग अध्य्क्ष  श्रीमती अल्काकुवर राठौर,श्री नरेंद्रपालसिंह राठौर सलूनिया सहित समस्त समित्ति सदस्यों के द्वारा  कीये  लगातार  प्रयासों ओर सहयोग से पेटलावद संस्था को मिली इस उपलब्धि पर  पेटलावद सहित सम्पूर्ण अंचल गौरवान्वित है, लगातार क्षेत्रवासियों, गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों ओर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीयो कि ओर से शुभकामना ओर बधाई दि जा रही है ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"