खेल महोत्सव 9 जनवरी से थांदला में,, हुई पत्रकारवार्ता ,,

Breaking Ticker

खेल महोत्सव 9 जनवरी से थांदला में,, हुई पत्रकारवार्ता ,,

 ,,,,,खेल महोत्सव 9 जनवरी से थांदला में,,

      ,,,,  हुई पत्रकारवार्ता सम्पन्न 

 मनोज उपाध्याय 

थांदला में विवेकानंद जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में 'थांदला युवा मित्र मण्डल' द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 16वें खेल युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 9 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक स्थानीय दशहरा मैदान में आयोजित होगा, चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में कबड्डी, फुटबॉल और तीरंदाजी जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


खेल युवा महोत्सव की तैयारी पूर्ण,

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही खेल भावना को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के व्यसन (नशे) के साथ आने वाले खिलाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। आयोजन समिति की तैयारी संरक्षक कलसिंह भाबर के मार्गदर्शन में पूरी टीम महोत्सव को सफल बनाने में जुटी है। थांदला शहर में पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव अब क्षेत्र की एक बड़ी पहचान बन चुका है। उक्त आयोजन को लेकर अजा मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर द्वारा प्रेस वार्ता कर उक्त आयोजन के बारे में बताया 


चार दिनों तक मचेगा खेलों का रोमांच, आयोजन के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं


9 जनवरी से महोत्सव का शुभारंभ संतों और पत्रकारों के सम्मान समारोह के साथ होगा। इसी दिन फुटबॉल (ओपन) प्रतियोगिता और आत्मरक्षा (युद्ध) का प्रदर्शन भी होगा ।10 जनवरी को तीरंदाजी (ओपन) और कबड्डी (बालिका वर्ग) की रोमांचक स्पर्धाएं होंगी ।11 जनवरी को कबड्डी (बालक वर्ग) के साथ-साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की संस्कृति की झलक पेश करेगा 12 जनवरी महोत्सव के अंतिम दिन 100 मीटर दौड (बालक-बालिका वर्ग) और भव्य इनाम वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। विशेष रूप से कबड्डी (बालक वर्ग) के विजेता को 25,000 का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह फुटबॉल और बालिका कबड्डी के विजेताओं के लिए भी सम्मान होगा प्रेस वार्ता में बंटी डामर ,कैलाश सेहलोत,  यशवंत बामनिया, शांतु बारिया जगल सिंह वसुनिया, दिनेश निनामा, करणसिंह मुनिया, आदि उपस्थित थे

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"