पेटलावद के युवाओं ने प्रदेश स्तरीय बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राज सोलंकी बने “स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ द चैम्पियनशिप*

Breaking Ticker

पेटलावद के युवाओं ने प्रदेश स्तरीय बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राज सोलंकी बने “स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ द चैम्पियनशिप*

 *पेटलावद के युवाओं ने प्रदेश स्तरीय बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राज सोलंकी बने “स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ द चैम्पियनशिप*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।प्रदेश स्तरीय बेंचप्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में पेटलावद नगर के दो होनहार युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।

इस प्रतियोगिता में राज सोलंकी एवं रुद्राक्ष आचार्य ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें पेटलावद के इन युवाओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।


प्रतियोगिता की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि राज सोलंकी ने अपनी श्रेणी में सर्वाधिक भार उठाकर “स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ द चैम्पियनशिप” का खिताब अपने नाम किया, जो पेटलावद जैसे छोटे नगर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

दोनों खिलाड़ियों की यह सफलता यह दर्शाती है कि पेटलावद के युवाओं में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की पूर्ण क्षमता है।

इस उपलब्धि पर न्यायिक मानवाधिकार परिषद द्वारा दोनों युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में

जिला अध्यक्ष श्री आशीष जी बाविस्कर, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री तुलसीराम जी राठौड़, सचिव श्री शरद जी दवे, संगठन उपाध्यक्ष श्रीमती ममता जी काग, विधिक सलाहकार अधिवक्ता वागेश समवेदी एवं सह मीडिया प्रभारी श्री लकी लछेटा उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा बताया कि ऐसे युवा जिले के लिए प्रेरणा हैं और आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"