*खेलों से निखरती प्रतिभा और मजबूत होता समाज — एडवोकेट समाजसेवी उमंग सक्सेना*
*पेटलावद में 11वें टेनिस बॉल क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।” यह बात मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक झाबुआ श्री उमंग सक्सेना ने सांदीपनि विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित 11वें टेनिस बॉल क्रिकेट महाकुंभ (विधायक कप 2026) के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, जिससे समाज भी सशक्त बनता है।
मुख्य अतिथि श्री सक्सेना ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्री हेमंत जी भट्ट एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संजय जी कहार उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्री हेमंत जी भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि पेटलावद में इस स्तर का क्रिकेट आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उन्हें अनुशासन व नेतृत्व का पाठ पढ़ाते हैं। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होंगे।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संजय जी कहार ने कहा कि खेल मैदान युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत प्रयोगशाला होते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी खिलाड़ियों और सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि पेटलावद में आयोजित यह क्रिकेट महाकुंभ खेल संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री महावीर भंडारी, पार्षद श्री अनुपम भंडारी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री जगदीश जाटव, भाजपा युवा मोर्चा के श्री राजू काग एवं पार्षद श्री दिनेश पड़ियार मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माननीय सुश्री निर्मला भूरिया जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री, मध्यप्रदेश शासन का विशेष मार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग रहा। खेलों और युवाओं के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच एवं निरंतर सहयोग इस आयोजन की मजबूत नींव बना। मंत्री जी का मानना है कि यदि छोटे नगरों के खिलाड़ियों को सही मंच और प्रोत्साहन मिले, तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
यह आयोजन मंत्री जी के सहयोग के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया है। जिन जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने सहयोग प्रदान किया, उनका नाम यहां लेना संभव नहीं है, लेकिन उनका योगदान आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹41,000 (दोनों पुरस्कार माननीय मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी की ओर से) रखे गए हैं। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर सहित अन्य विशेष पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं।
इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय खेल सुनिश्चित करने के लिए बाहर से अनुभवी अंपायरों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। आयोजन से पूर्व खेल मैदान को खेलने योग्य बनाने के लिए खिलाड़ियों द्वारा दिन-रात मेहनत की गई।
11वां टेनिस बॉल क्रिकेट महाकुंभ पेटलावद में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने वाला आयोजन बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अप्पू भंडारी, विनोद चौधरी, जगदीश पाटीदार, नाना भाई काग, कुलदीप सिसोदिया, विक्रम, मनोज परमार, प्रदीप राठौड़, रवि चौधरी, रवि भंडारी, उत्तम जैन, अंका, लोमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

.jpg)


.jpg)
















