अग्रवाल समाज पेटलावद कि प्रेरणादायक अनुकरणीय पहल*

Breaking Ticker

अग्रवाल समाज पेटलावद कि प्रेरणादायक अनुकरणीय पहल*

 *अग्रवाल समाज पेटलावद कि प्रेरणादायक अनुकरणीय पहल*

*सामूहिक विवाह में कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने भेट कि सिलाई मशीन*

*सप्तपदी विवाह मे कन्यादान का है पौराणिक महत्व*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद| कामधेनु गोशाला हरिहर आश्रम बनी में बसन्त पंचमी 23 जनवरी शुक्रवार आचार्य डॉ देवेंद्र जी शास्त्री धारियाखेड़ी मन्दसौर के सानिध्य में 11 जोड़ो का निशुल्क सामुहिक समरसता विवाह सप्त दिवसिय शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन सम्पन्नन हुआ।

*सप्तपदी में कन्यादान का है पौराणिक महत्व*

इस आयोजन में नव वर वधुओं को समस्त उपस्थित जनों ने मंगलमय जीवन के शुभ आशीर्वाद के साथ यथा योग्य उपहार भी दीये।उल्लेखनीय है कि सनातनी समाज मे सप्तपदी विवाह के समय कन्यादान कि अति प्राचीन परंपरा है ।

*वधुओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रेरणादायक पहल*

इसी क्रम मे अग्रवाल समाज पेटलावद के द्वारा एक प्रेरणादायक ओर अनुकरणीय उदाहरण  पेश करते हुए नव वधुओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कन्याओं को उपहार आशीर्वाद स्वरूप सिलाई मशीन भेंट की गई।


*समाजजनों ने दिया  वर वधु को आशीर्वाद*

 विदित हो कि अग्रवाल समाज पेटलावद के गिरधारीलाल शंकरलाल अग्रवाल, महेंद्र कुमार रामलालजी अग्रवाल,संजय रामणलालजी अग्रवाल, पुष्पा स्व: रामणलालजी अग्रवाल,


गोवर्धनलालजी शंकरलालजी अग्रवाल,अग्रवाल हॉस्पिटल पेटलावद,वासुदेव रतनलाल जी अग्रवाल*,लोकेन्द्रजी मिठालालजी अग्रवाल

इन सभी परिवारों द्वारा कन्या दान स्वरुप 08  सिलाई मशीन वितरण का लाभ लिया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"