सर्व हिन्दू समाज का 27 जनवरी को गो माता सम्मान यात्रा ,भव्य एकत्रीकरण ओर प्रदर्शन झाबुआ में*

Breaking Ticker

सर्व हिन्दू समाज का 27 जनवरी को गो माता सम्मान यात्रा ,भव्य एकत्रीकरण ओर प्रदर्शन झाबुआ में*

 *गो सेवको के अंचल को  सजेली हत्याकांड ने किया, कलंकित, सन्तो की भूमि हुई  रक्त रंजित अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड 45 दिन में  भी नही मिला न्याय*

*सर्व हिन्दू समाज का 27 जनवरी को  गो माता सम्मान यात्रा ,भव्य एकत्रीकरण ओर प्रदर्शन झाबुआ में*

*गोमाता के सम्मान में  सर्व हिन्दू समाज  मैदान में निभाये अपनी सहभागिता*

(मनोज पुरोहित,मनोज उपाध्याय)

पेटलावद- अठारह पुराणों का सार दो शब्द में निहित हैं। परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है तथा दूसरों को पीड़ा देने से बढ़कर कोई पाप नहीं है।  सनातन धर्म में गौ माता की सेवा सर्वोत्तम परोपकार है। गौमाता की सेवा से तेतीस कोटि देवताओं की पूजा स्वतः हो जाती है।

*गौ सेवा में सनातन की जड़े छुपी है-*

वर्तमान परिदृश्य में सनातन को मजबूत करना अति आवश्यक है। सनातन धर्म तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक सनातनी गौ सेवा का संकल्प लेगा। प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी को नित्य गौ सेवा, गाय को रोटी, असहाय गौ माता की चिकित्सा का संकल्प ग्रहण करना चाहिए।


*गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता-*

गौ उत्पाद जैसे - गोमूत्र, वर्मी कंपोस्ट, गौ काष्ठ सहित विविध प्राकृतिक चिकित्सा साधनों का उत्पादन करके एक नई क्रांति का सूत्रपात करे। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। 

*गो माता के प्रति हमारी विमुखता से बढ़ रहे अत्याचार*

लेकिन आधुनिकता की इस दौड़ मे हमारे सारे सनातनी नारे, विचार, नैतिक मूल्यों का पतन हो गया है और हम अपनी गो पूजक संस्कृति से दूर हटकर लगातार गो माता पर हो रहे अत्याचार ऑर गो हत्याओं को लेकर मोन है ।


*सजेली गो हत्याकांड देश का सबसे बड़ा गो हत्याकांड*

गत दिनों मेघनगर क्षेत्र के ग्राम सजेली में जिस तरह से गो हत्या का मामला सामने आया है उसके परते धीरे धीरे खुलती जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह मामला अभी का नही बल्की पिछले क़ई सालों से इस क्षेत्र में गो ह्त्या को व्यापार के रूप में पोषित किया जा रहा है जिसमे  स्थानीय रहवासियों, शाशन प्रशाशन ओर जनप्रतिनिधियों की नाक के नीचे बहुत बडा व्यवसायिक रैकेट चल रहा है। सजेली के जंगलों  की भूमि गो माता के रक्त से रंजीत हो चुकी है जंगलों में हत्या के प्रमाण के रूप में गो वंश का मांस,  चमडी ओर बिखरे हुए जले हुए  सींगों के अवशेष चीख चीख कर हजारो की तादात मे अब तक कट चुके गो वंश का प्रमाण दे रही हे।

*अब तक नही  निकले सार्थक परिणाम*

इस हत्याकांड कि जांच, दोषियों पर कार्यवाही ओर रैकेट से जुड़े लोगों को सजा दिलवाने के उद्रेशय से पिछले लगभग 45 दिनों से गोसेवक  ओर गोरक्षा  विभाग,विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू जागरण मंच,बजरंग दल और सन्तो , धर्म गुरुओ सनातनीयो ,के द्वारा लगातार क़ई प्रदर्शन, आव्हान ,करते हुए स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर सीएम तक आवाज उठायी है लेकिन आशानुरूप कार्यवाही ओर परिणाम नही आये है । 

*सनातनी समाज 27 जनवरी को निभाये सहभागिता*


इसी के  चलते आगामी 27 जनवरी मंगलवार को सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले गो माता सम्मान यात्रा के रूप मे एक विशाल एकत्रीकरण ओर प्रदर्शन झाबुआ मे होने जा रहा है। सर्व हिन्दू समाज का आव्हान है कि जिलेभर का हर नागरिक इस 27 जनवरी को अपनी उपस्थिति देकर   अपनी सहभागिता निभाय ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"