जनप्रतिनिधियों ओर नगरवासियों के बीच रस्साकसी का खेल* *आनंद उत्सव में पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्साह*

Breaking Ticker

जनप्रतिनिधियों ओर नगरवासियों के बीच रस्साकसी का खेल* *आनंद उत्सव में पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्साह*

 *जनप्रतिनिधियों ओर  नगरवासियों के बीच रस्साकसी का खेल*

*आनंद उत्सव में पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्साह*

*बच्चों से लेकर महिलाओं और बुज़ुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*

नगर परिषद पेटलावद द्वारा विजेताओं का किया गया सम्मान

पेटलावद,मनोज उपाध्याय,,

नगर परिषद पेटलावद द्वारा मध्यप्रदेश आनंद संस्थान भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23जनवरी 2026 को नगर परिषद प्रांगण में आयोजित आनंद उत्सव में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उत्सव का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना एवं सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।


आनंद उत्सव के अंतर्गत रस्साकशी, नींबू रेस, थैला रेस, चेयर रेस सहित कई ऐसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जो आज विलुप्त होने की कगार पर हैं। इन खेलों में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन का उत्साह दोगुना हो गया।


मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेन्द्र भण्डारी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलता है।


कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ एवं उपाध्यक्ष श्रीमती किरण संजय कहार द्वारा की गई। आयोजन में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं में विजेता,शुभम अमलियार,दीपक शिंदे,सपना पटेल, दीपेश उपविजेता जया भूरिया,कैलाश सेन, अभिषेक एरद कैलाश बारेला एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों दीपेश पुरोहित,प्रेमसिंग डामर,भूमि कवर,दीपेश पुरोहित को नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"