सर्व धर्म सम्भाव के उद्देश्यों के साथ सर्व हिन्दू समाज की 11 कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह 23 जनवरी को हो रहा आयोजित....आचार्य डॉ देवेन्द्र जी शास्त्री*

Breaking Ticker

सर्व धर्म सम्भाव के उद्देश्यों के साथ सर्व हिन्दू समाज की 11 कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह 23 जनवरी को हो रहा आयोजित....आचार्य डॉ देवेन्द्र जी शास्त्री*

 *सर्व धर्म सम्भाव के उद्देश्यों के साथ सर्व हिन्दू समाज की 11 कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह  23 जनवरी को हो रहा आयोजित....आचार्य डॉ देवेन्द्र जी शास्त्री*

*राष्ट्र कल्याण निमित 19 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा शिवशक्ति महायज्ञ*

*श्री हरिहर आश्रम श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला, ग्राम बनी में दिव्य संकल्प सामूहिक विवाह  ओर शिवशक्ति महायज्ञ  का भव्य आयोजन*

(मनोज पुरोहित )

पेटलावद।  समीपस्थ ग्राम बनी स्थित श्री हरिहर आश्रम एव श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला में आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. देवेन्द्र शास्त्री, मंदसौर के मार्गदर्शन में निर्धन एवं ग़रीब कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों शुरू हो चुकी है।


*नववर्ष पर मंगल कार्य के साथ हुआ शुभारंभ*



नववर्ष के पहले दिन टिप लिखाईऔर वर वधु के कपड़े दिए गए। इस अवसर पर आचार्य श्री ने समाज के समक्ष एक व्यापक, संवेदनशील और दूरदर्शी सामाजिक संकल्प को स्पष्ट शब्दों में प्रस्तुत किया, जिसका मूल उद्देश्य मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।

*सामाजिक समरसता  एक समभावी समाज की आधारशिला*

कार्यक्रम का प्रमुख विषय सामाजिक समरसता रहा। आचार्य डॉ. देवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और समभाव में निहित है। जब तक समाज में भेदभाव, ऊँच-नीच और असमानता बनी रहती है, तब तक समग्र विकास संभव नहीं। सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से आश्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर यह संदेश देना है कि सभी मानव समान हैं और विवाह जैसे पवित्र संस्कार में किसी भी प्रकार का भेद स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

*निर्धन, शोषित एवं वंचित कन्याओं का स्वावलंबन में वृद्धि और स्वाभिमान की रक्षा*

आचार्य श्री ने विशेष रूप से निर्धन, शोषित और वंचित कन्याओं के स्वावलंबन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कन्यादान केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि माता-पिता और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आर्थिक अभाव के कारण किसी कन्या का विवाह रुकना या अपमानजनक परिस्थितियों में होना, समाज के लिए कलंक है।

यह सामूहिक विवाह सम्मेलन कन्याओं को स्वाभिमानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करता है, जहाँ किसी पर आर्थिक बोझ नहीं डाला जाता और सभी व्यवस्थाएँ आश्रम व समाज के सहयोग से की जाती हैं। इससे कन्याओं में आत्मविश्वास का संचार होता है और वे नए जीवन की शुरुआत सम्मान के साथ कर पाती हैं।

*ऊँच-नीच और आर्थिक असमानता के भेद को समाप्त करने का प्रयास*

प्रेस वार्ता में यह भी रेखांकित किया गया कि समाज में व्याप्त आर्थिक असमानता और जातिगत भेदभाव विवाह जैसे संस्कारों में अधिक स्पष्ट दिखाई देते हैं। दहेज, दिखावा और सामाजिक प्रतिष्ठा की होड़ ने विवाह को बोझिल बना दिया है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन इन कुरीतियों पर प्रहार करता है। यहाँ सभी जोड़े समान व्यवस्थाओं में विवाह बंधन में बंधते हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि संस्कार की पवित्रता धन या दिखावे से नहीं, बल्कि संस्कारों और मूल्यों से होती है।

*सर्व हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का सदसंकल्प*


आचार्य डॉ. देवेन्द्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का व्यापक उद्देश्य सर्व हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। जाति, वर्ग, क्षेत्र और आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर जब समाज एक साथ किसी पुण्य कार्य में सहभागी बनता है, तब वास्तविक एकता का निर्माण होता है।

*सामाजिक सद्भभाव मुख्य आधार*

यह सम्मेलन केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जो आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाता है कि परंपराएँ तभी जीवित रहती हैं, जब वे मानवता और समानता के मूल्यों से जुड़ी हों।

*शिवशक्ति महायज्ञ का भी होगा आयोजन*

श्री हरिहर आश्रम  श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला, ग्राम बनी में आयोजित प्रेस वार्ता  में पत्रकारों के जवाब देते हुए श्री शास्त्री ने बताया कि दिनाक 19 जनवरी से 25 जनवरी तक आश्रम गोशाला में शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा । सर्व समाज और देश के कल्याण के निमित्त  यह यज्ञ अपने आपमे दिव्य ओर भव्य वैदिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्नन होगा । कार्यकर्म का आभार  प्रदर्शन आश्रम के प्रबंधक हरिओम पाटीदार,विक्रम आयशर ने माना। इस अवसर पर समिति के सदस्य सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"