न्यायाधीशगण कि गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य स्वागत, अभिन्नदन समारोह सम्पन्न

Breaking Ticker

न्यायाधीशगण कि गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य स्वागत, अभिन्नदन समारोह सम्पन्न

 *सेवा, समपर्ण  और कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय श्री रामलाल यादव का अभिभाषक संघ पेटलावद ओर कर्मचारियों ने किया भव्य सेवानीवर्ती   समारोह आयोजित*

*न्यायाधीशगण कि  गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य स्वागत, अभिन्नदन समारोह सम्पन्न*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। पेटलावद न्यायालय में पदस्थ,वरीष्ट न्यालयिन कर्मचारी  श्री रामलाल जी यादव अपने बेदाग,उज्जवल  35 वर्षीय सेवाकाल को पूर्ण करते हुए 31 दिसम्बर को सेवानीव्रत हुए । आपके सेवानीवर्ती के इस गौरवान्वित पल में पेटलावद अभिभाषक  संघ और न्यायालयिन कर्मचारियों के द्वारा पृथक -प्रथक  दो दिवसीय गरिमामयी  सेवानीवर्ती अयोजन रखते हुये श्री यादव को विदाई दी ।


*सेवा, कर्तव्यनिष्ठा का पर्याय श्री यादव है  परम् सम्मनिय*

पेटलावद के न्यायालयिन इतिहास में   क़ई कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी है,किंतु न्यायालय में पिछले 35 वर्षों से सेवा के पर्याय के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके श्री रामलाल यादव का न सिर्फ  जज, बल्कि अभिभाषक, कर्मचारि ,पुलिस विभाग अथवा क्षेत्रवासी  हो सभी श्री यादव के सेवाकार्य,म्रदुभाषिता ,सरल  स्वभाव और कर्तवनिष्ठा के कायल है उनके  प्रति पूरा  सम्मान  का भाव रखते  है ।  आपकी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही आपके दो पुत्रों    ओर श्री राजेश यादव एडवोकेट   क्षेत्र कि सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाकर क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे है।


*कर्मचारियों ने रखा वीदाई समारोह*

श्री यादव के सेवानीवर्ती के अवसर पर पेटलावद न्यायालय में पदस्थ समस्त कर्मचारियों के द्वारा न्यायाधीश  एडीजे श्री ओपी वोहरा ,सिविल जज वर्ग 1 श्री सोहनलाल भगोरा ,श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी मेडम कि गरिमामयी उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित करते हुए स्नेहभोज देकर सम्मानित किया।


*अभिभाषक संघ ने आयोजित किया गरिमामयी  सेवानीवर्ती समारोह आयोजित*

वही पेटलावद अभिभाषक संघ पेटलावद ने भी अध्य्क्ष अविनाश उपाध्याय के नेतृत्व ओर एडिजे श्री ओपी वोहरा कि अद्यक्षता ओर सिविल जज वर्ग 1 श्री सोहनलाल भगोरा ओर श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में एक गरिमामयी सेवानीवर्ती समारोह का आयोजन किया गया , जिसमे जजों ओर  अधिवक्ताओं  के द्वारा श्री यादव को पूरे कार्यकाल कि भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके आदर्श जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। वरीष्ट अधिवक्ता श्री एल वोरा, श्रीबबी एल परमार श्री राजेन्द्र चतुर्वेदी , श्री अनिल देवड़ा ने आपके साथ अपने कार्यो के अनुभवों को साझा करते हुए आपके दीर्घायु ओर स्वस्थ जीवन कि मंगल कामनाएं करते हुए बधाई दी ।

*किया स्वागत अभिन्नदन*

अभिभाषक संघ पेटलावद के सदस्यों और पदाधिकारीयो ने  श्री रामलाल यादव को  मोतियों की माला ओर पुष्पहार पहनाते हुए शाल श्रीफल ओर स्मृति चिन्ह भेंटकर नागरिक अभिन्नदन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव बलदेवसिंह राठौर एडवोकेट में आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष  मनोज पुरोहित एडवोकेट ने किया। इन अवसर पर समस्त एडवोकेट ओर कर्मचारी उपस्थित रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"