बाबा साहेब को याद कर डॉ अंबेडकर समरसता समाज सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई*

Breaking Ticker

बाबा साहेब को याद कर डॉ अंबेडकर समरसता समाज सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई*

 *बाबा साहेब को याद कर डॉ अंबेडकर समरसता समाज सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद||डॉ. आंबेडकर समरसता समाज सेवा समिति द्वारा शनिवार को स्थानीय अम्बेडकर बस्ती, पेटलावद स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में नमन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता के संदेश और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। समिति अध्यक्ष नेमालाल मेहसन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि समानता और न्याय की विचारधारा हैं, जिन्हें याद करना हमारा दायित्व है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति सचिव मुकेश सिसोदिया , भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, पेटलावद मंडल अध्यक्ष संजय कहार, वार्ड क्रमांक 8 पार्षद ममता गुजराती, सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़, महामंत्री रामचंद्र भूरिया, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पारगी, हेमेंद्र सिंह राठौर, देहंडी सरपंच हरि सिंह डामर, भेरूलाल पडियार, विनोद परमार, जितेंद्र जाटव, बबलू परमार, प्रदीप अहिरवार (रायपुरिया), बलदेव सिंह सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।


सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समानता और समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"