*निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं पूर्ण कर मनोहरलालजी राजपुरोहित का भव्य गरिमामयी सेवानीवर्ती समारोह हुआ आयोजित*
*अधिकारियों कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत अभिन्नदन*व्यवहार और कार्यो की खूब करी प्रशनसा *
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। राजगोर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ,दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ यूनीट भारतिय मजदूर मप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष, एवम माही परियोजना विभाग में लगातार 39 वर्षो तक सेवाएं देने वाले श्री मनोहरलालजी राजपुरोहित गोंदीखेड़ा चारण 31 अक्टूम्बर को अपने 39 वर्षीय सेवाकाल एवमं पदीय दायित्वों को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए ।
*भव्य सेवानीवर्ती समारोह हुआ आयोजित*
श्री मनोहरलाल राजपुरोहित का अर्धवार्षिक कि आयु पूर्ण कर सेवानीवर्ती होने पर एक भव्य एवम गरिमामयी सेवानीवर्ती समारोह शुक्रवार को लाबरिया माही डेम स्थित रेस्ट हाउस पर आयोजित हुआ । जिसमे माही परियोजना विभाग एवम जल संसाधन विभाग झाबुआ,धार पेटलावद लाबरिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
*कार्यो व व्यवहार कि करी प्रशंसा*
श्री मनोहरलाल जी के सेवानीवर्ती के अवसर पर माही परियोजना विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री विपिन पाटीदार ने उदबोधन देते हुए कहा कि एक सरकारी कर्मचारी के जीवन मे वह दिन बड़ा महत्वपूर्ण होता है जब वह अपने पूरे जीवन सरकारी पद पर रहकर अपने पद और कर्तव्य को जिमेदारी पूर्वक निर्वाह कर के सरकारी सेवाकाल से सेवानिवृत्त होता है।
*उज्ज्वल ओर स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं*
माही परियोजना विभाग के एसडीओ श्री सुरेश जामोद ने श्री मनोहरलाल पुरोहित के कार्य कुशलता एवम व्यवहार कि प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव साझा किए । वही एसडीओ श्री डावरजी, एसडीओ श्री ताम्रकर जी,एसडीओ पूजा पाटीदार ने ने भी श्री मनोहरलाल पुरोहित के सेवाकार्यो कि तारीफ करते हुए श्री पुरोहित को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी ।
*हुआ जोरदार स्वागत अभिन्नदन*
श्री पुरोहित को सेवानीवर्त होने समस्त अधिकारीयो कर्मचारियों सब इंजीनियर ने श्री मनोहरलाल राजपुरोहित को पुष्पहार पहनाकर शाल श्रीफल भेंटकर साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया । इस अवसर मनोहरलालजी कि धर्मपत्नि श्रीमती पार्वती जी पुरोहित का भी स्वागत किया गया ।
*मिल रही बधाई*
अयोजन में विभाग कर्मचारियों सहित श्री पुरोहित के परिजन, ईस्ट, मित्र, समाजजन ओरगणमान्य नागरिक पत्रकारगण भी मौजूद अंत मे सहभोज उपरांत ढोल धमाके के साथ श्री पुरोहित को विदाई दी गई । राजगोर ब्राह्मण समाज की ओर से श्री पुरोहित को शुभकामनाएं ओर बधाई।

.jpg)

.jpg)
















