अखिल भारतीय स्वयं सहायता समूह एवं रसोइन संघ की बैठक संपन्न*

Breaking Ticker

अखिल भारतीय स्वयं सहायता समूह एवं रसोइन संघ की बैठक संपन्न*

 *अखिल भारतीय स्वयं सहायता समूह एवं रसोइन संघ की बैठक संपन्न*

 *समस्याओं पर चर्चा, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद|| स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण पेटलावद में आज अखिल भारतीय स्वयं सहायता समूह संघ एवं रसोइन संघ की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेटलावद तहसील के समस्त समूहों की अध्यक्ष, सचिव एवं रसोइयां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


बैठक का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों एवं रसोइयों को कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा उनके समाधान हेतु आगामी रणनीति बनाना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को लेकर आगामी 17 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर झाबुआ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले समूचे प्रदेश में एक साथ सभी जिलों के


कलेक्टरों को सौंपा जाएगा।साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि 30 नवंबर को पेटलावद नगर में स्वयं सहायता समूहों की एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संघ की प्रदेश अध्यक्ष लीला नागपुरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और समिति का गठन भी किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वनवासी एवं ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रादु सिंह भाभर, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सोमजी भूरिया, वनवासी ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरजी भगोरा एवं समूह संघ की तहसील अध्यक्ष राधा डामर उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समूहों की भूमिका की सराहना की और कहा कि स्वयं सहायता समूह आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं। साथ ही, उन्होंने रसोइयों की कार्यस्थितियों में सुधार और उचित मानदेय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बैठक में उपस्थित सभी समूह पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

बैठक का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सिसोदिया ने किया और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"