*बरवेट में हुआ लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण*
*समाजजनों ने निकाला विशाल चल समारोह,
पुष्पवर्षा कर जगह जगह हुआ स्वागत*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर झाबुआ जिले के बरवेट में
सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके पूर्व विशाल चल समारोह निकला। सभी प्रमुख मार्गों से निकले इस समारोह में का समापन सरदार पटेल धर्मशाला पर हुआ। पूरे रास्ते भर चल समारोह में शामिल समाजजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री
विपीन पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष जय सरदार सेना रतनलाल पाटीदार ,
, आशा पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष जय सरदार सेना नारी शक्ति , राजेंद्र पाटीदार प्रदेश महामंत्री जय सरदार सेना, तथा विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी पुरुषोत्तम पाटीदार, पाटीदार समाज के झाबुआ
जिलाध्यक्ष अशोक पाटीदार , समाजसेवी प्रकाश पाटीदार परवलिया एवं जय सरदार सेना के झाबुआ जिलाध्यक्ष निलेश पटेल मंचासिन रहे।
प्रारंभ में अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के रतनलाल पाटीदार, गोवर्धन लाल रामपुरिया, बबलू पाटीदार ,बल्लू ओटला वाला, बलराम पाटीदार, पारस पाटीदार , मनीष पाटीदार सहित युवाओ की टीम ने किया।
प्रतिमा का अनावरण किया
अतिथियों ने धर्मशाला परिसर में ही सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस मौके पर अतिथियों ने सभी समाज जनों से कुरीतियों को त्याग कर एक आदर्श उदाहरण देने का अनुरोध किया। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि
समाज के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े। इसी से सभी का भला होगा। चल समारोह का स्वागत ग्राम पंचायत, दूध डेयरी , पटेल परिवार, प्रजापत परिवार सहित अनेक जगहों पर हुआ।
इस मौके पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार ,तुलसीराम पाटीदार ओर अन्नू पाटीदार भी उपस्थित रहे। संचालन हरिराम पाटिंदार ने किया।

.jpg)




.jpg)
















