*लोह पुरुष सरदार पटेल की जन्म जयन्ति पर रन फॉर यूनिटी में सौ से अधिक युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जोश*

Breaking Ticker

*लोह पुरुष सरदार पटेल की जन्म जयन्ति पर रन फॉर यूनिटी में सौ से अधिक युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जोश*

 *लोह पुरुष सरदार पटेल की जन्म जयन्ति पर 

रन फॉर यूनिटी में सौ से अधिक युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जोश*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह दौड़ सांदीपनि विद्यालय से प्रारंभ होकर श्रद्धांजलि चौक होते हुए पुलिस थाना परिसर पेटलावद तक संपन्न हुई।


इसमें सौ से अधिक युवा खिलाड़ियों, पुलिस जवानों, स्कूली छात्रों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना रहा।


*अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने दिखाई हरी झंडी*

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुरुक्ति शाबनानी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पेटलावद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर निर्भयसिंह भुरिया थाना प्रभारी पेटलावद, हेमराज गणावा युवा समन्वयक पेटलावद, मनोज जानी, स्कूल संचालक  राजेश जैन, संजय कुमार जैन, लाखन सिंह सोलंकी, गोवर्धन लाल धाकड़, विवेक शर्मा सहित पुलिस स्टाफ व युवा वर्ग उपस्थित रहे।


*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए*


अनुरुक्ति शाबनानी ने कहा — “यह दिन महान व्यक्तित्व वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है, जिन्होंने बिखरी रियासतों के भारत को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखी। वे केवल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री ही नहीं, बल्कि ‘भारत के लौह पुरुष’ के रूप में एकता के प्रतीक बने।”थाना प्रभारी निर्भयसिंह भुरिया ने कहा “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य समाज में एकता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त करना है। जब नागरिक एकजुट रहेंगे, तभी भारत श्रेष्ठ बनेगा।”

*युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जोश*

दौड़ में कांतू मेड़ा ने प्रथम, अंतर सिंह मुनिया ने द्वितीय और शुभम अमलियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को राजेश जैन संचालक (द संस्कार वैली स्कूल पेटलावद) द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दौड़ का समापन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। पूरे आयोजन में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और समरसता का संदेश गूंजता रहा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"