*कथा प्रवक्ता वैष्णवी भट्ट के मुखारविंद से शरद पुनम पर बहेगी धर्म और ज्ञान की गंगा*

Breaking Ticker

*कथा प्रवक्ता वैष्णवी भट्ट के मुखारविंद से शरद पुनम पर बहेगी धर्म और ज्ञान की गंगा*

 *कथा प्रवक्ता वैष्णवी भट्ट के मुखारविंद से शरद पुनम पर बहेगी धर्म और ज्ञान की गंगा*

*शरद पूर्णिमा पर रास पंचाध्यायी कथा का  आयोजन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद| शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय श्री सरस्वतीनंदन स्वामी भजनाश्रम गुरुद्वारा परिसर में रास पंचाध्यायी कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा दिनांक 6 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक परम राधा भक्त सुश्री वैष्णवी भट्ट के मुखारविंद से संपन्न होगी।


कथा प्रवक्ता सुश्री वैष्णवी भट्ट ने बताया कि शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि में रास पंचाध्यायी कथा का श्रवण भक्तजनों को सांसारिक विकारों से मुक्त कर प्रभु शरणागति तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर कथा का विशेष महत्व माना गया है

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर में प्रथम बार इस प्रकार की कथा का आयोजन हो रहा है। अतः अधिक से अधिक श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा अमृत का श्रवण करें तथा मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती और महाप्रसादी का लाभ प्राप्त करें

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"