विदेश में अपना परचम लहरा रही है पेटलावद पालरेचा परिवार की बेटी*

Breaking Ticker

विदेश में अपना परचम लहरा रही है पेटलावद पालरेचा परिवार की बेटी*

 *विदेश में अपना परचम लहरा रही है पेटलावद पालरेचा परिवार की बेटी*

*श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा-सिडनी(ऑस्ट्रेलिया) में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगी श्रीमती अश्लेषा पालरेचा(मेहता)*

*विदेशी धरती पर धर्म के प्रति अलख जगा रही अश्लेषा ने धर्म के साथ साथ योगा के क्षेत्र में भी विदेश में अपनी एक अलग ही विशेष पहचान बनाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद । माँ अहिल्या की पावन नगरी पेटलावद में निवासरत पालरेचा परिवार की होनहार बेटी अश्लेषा पालरेचा (मेहता) विदेशी धरती पर अपना व अपने परिवार के साथ साथ धर्मसंघ एवं पेटलावद क्षेत्र का नाम भी गौरान्वित कर रही है। योगा के साथ साथ धर्म के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अश्लेषा पालरेचा को गत दिवस श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिडनी(आस्ट्रेलिया) ने अपनी टीम में मंत्री पद जैसी अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है।अश्लेचा की नियुक्ति उनकी मेहनत,लगन व सेवाभावना,मर्यादित आचरण एवं तेरापंथ धर्म संघ के मूल्यों के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए की गई। इस अवसर पर


अश्लेषा व उनके पति श्री संकल्प मेहता ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति गहन श्रद्वा व कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आस्ट्रेलिया तेरापंथी समाज के प्रति आभार व्यक्त किया व कहा कि धर्मसंघ में विदेशी धरती पर तेरापंथी सभा जैसी बड़ी संस्था में मंत्री पद का दायित्व मिलना बड़े सोभाग्य की बात है। गोरतलब है कि श्रीमती अश्लेषा पालरेचा (मेहता)

ने धार्मिक ओर समाजसेवा गतिविधियों के साथ साथ योगा के क्षेत्र में भी विदेशी धरा पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। तेरापंथी सभा सिडनी (Aus) की नवनियुक्त मंत्री अश्लेषा पालरेचा स्थानीय निवासी दिलीप जी व ज्ञानशाला की प्रमुख प्रशिक्षिका रेखा जी पालरेचा की सुपुत्री है। अश्लेषा पालरेचा के तेरापंथी सभा आस्ट्रेलिया में मंत्री पद पर मनोनयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर स्थानीय तेरापंथी सभा समाजजन व समस्त स्नेहीजनों ने बधाई प्रेषित करने हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"