*महावीर निर्वाण कल्याणक पर कई श्रावक श्राविकाओं ने सामयिक के नियम लिए*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।महावीर निर्वाण कल्याण के अवसर पर उनकी अंतिम देशना (उपदेश) उत्तराध्यन सूत्र का संपूर्ण वाचन साध्वी प्रमिला जी, विनीता जी , गुणा श्रीजी ने किया। जिसे श्रवण करने भारी संख्या में श्रावक श्राविका पधारे।
साध्वी प्रमिला जी की प्रेरणा से कई सभा में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने 1100 से लेकर न्यूनतम 151 सामायिक वर्ष भर में करने के नियम लेकर प्रभु महावीर के प्रति अपने अहो भाव व्यक्ति किये।
श्री संघ ने साध्वी श्री के तीन दिवसीय तक भरपुर धार्मिक व आध्यात्मिक ज्ञान वर्षा कर ने हेतु कृतज्ञता व्यक्त की।
नो दिन तक वीर स्तुति का पाठ करने वाले व प्रभावना करने वाले लाभार्थियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। साध्वी प्रमिला जी ने कहा उत्तराध्यन सूत्र हर व्यक्ति के घर में अनिवार्य रूप से होना चाहिए। एवं 19वें अध्याय का अर्थ व वाचन अधिक से अधिक कर जीवन में उतारना चाहिए।
साध्वी ज्योतिषमति जी ने धर्म सभा को मंगल पाठ का श्रवण करवाया एवं वृत नियम दिलवाएं।

.jpg)
.jpg)
















