डॉ दादूजी महाराज संस्थान ने ग्रामीणों के बीच मनाई दीपावली, किया अन्नदान वितरण*

Breaking Ticker

डॉ दादूजी महाराज संस्थान ने ग्रामीणों के बीच मनाई दीपावली, किया अन्नदान वितरण*

 *डॉ दादूजी महाराज संस्थान ने ग्रामीणों के बीच मनाई दीपावली, किया अन्नदान वितरण*

*भूखे को भोजन प्यासे को पानी,अन्नदान महादान के संकल्प को पूरा कर रहा संस्थान*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। भूखे को भोजन प्यासे को पानी ,अन्नदान महादान के संकल्प को लेकर गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर  जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।


इसी क्रम मे गुरुदेव  डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,। 


*मनाया दीपावली पर्व किया अन्नदान*


इसी क्रम में दीपावली के शुभ त्योहार पर मंगलवार को स्थानीय गोपालपुरा में ग्रामीणों ओर बच्चों के बीच जाकर त्योहार मनाया ओर ग्रामीणों के बीच खिचड़ी वीतरण किया। आयोजन के शुभारंभ में सर्वप्रथम स्थानीय मन्दिर पर संस्थान के सदस्यों श्री अशोक वर्मा, गोकुल पवार, सुभाषचंद्र वर्मा, मनोज पुरोहित, खुशाल हिहोर आदि ने विधी विधान से पूजन पाठ किया । आयोजन में  सुरेंद्र भण्डारी, सुमन राठौर हीरालाल हिहोर, रूपसिंह हिहोर, भूरालाल खपेड सहित गोपालपूरा के रहवासियों का भरपूर सहयोग मिला ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"