बिना सेल टैक्स व बिना अनुज्ञा के निकल रह अनाज से भरे वाहन
अन्यत्र जगह की अनुज्ञा काट लेते हैं
,राजस्थान से भरते अनाज वाहन बनाते अनुज्ञा एम पी,
मनोज उपाध्याय,राजेश डामर
झाबुआ के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों व्यापारी व मंडी कर्मचारियों की मिली भगत से बल्ले बल्ले हो रही है। व्यापारी व मंडी कर्मचारियों की आपसी साठ-घाट आपसी सामंजस्य होने के कारण शासन को सेल टेक्स व अनाज पर लगने वाला कर की राशि की चोरी मंडी कर्मचारी व व्यापारियों की मिली भगत से हो रही है।,
,,,,नहीं होता भौतिक सत्यापन,,,,
जिस व्यापारी के यहां से अनाज भरा जाता है। उसकी अनुज्ञा नहीं कटतीं है। ऑनलाइन अनुज्ञा काटने के साथ ही गाड़ी में कितने कट्टे भरे गए हैं। और गाड़ी में क्या है,सोयाबीन है या गेहूं। इसका सत्यापन करने के लिए मंडी कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा है। लेकिन मंडी कर्मचारी व्यापारियों से अच्छा खासा माल लेने के बाद कितने की अनुज्ञा कट्टी और कितना ट्रक मे माल लोड इसकी जांच पड़ताल तक नहीं करते हैं। बस मीठी वहां-वाही लूटने के साथ ही व्यापारियों से अच्छी खासी रकम लेने के बाद गाड़ी को छोड़ देते हैं।
,,,आये दिन होता मंडी सेल टेक्स चोरी,,
कुछ ऐसा ही मामला प्राप्त सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर में सामने आया जहां व्यापारी बामनिया अशोक अग्रवाल की गाड़ी MP 45 T 0710 राजस्थान के बड़ी सरवा ग्राम पंचायत के व्यपारी के यहां से लोड होते हुए राजस्थान बॉर्डर क्रॉस करते हुए परवाड़ा भामल होते हुए खवासा की ओर से बामनिया की ओर निकली
*मात्र 12 मिनट में टेक्स चोरी कर स्टेट बदल देते*
जानकारी अनुसार ट्रक बड़ी सरवा के व्यपारी के यहां से 2:36 पर लोड की वहा से ही से सोयाबीन का ट्रक में लोड करके बामनिया अशोक अग्रवाल की कॉटन इंडस्ट्रीज में पहुंची जो नारेला रोड बामनिया पर है। सोयाबीन से ट्रक 2:34 पर लोड होकर बड़ी सरवा से निकली गाड़ी बामनिया जाना थी मंडी कर्मचारियों हर्षित यादव ने खवासा गाड़ी को रोकी तो। बजाना से 2:44 पर अनुज्ञा बनी है
मात्र 12 मिनट में ट्रक का स्टेट बदल गया,
मंडी कर्मचारी से बात करते हुए अनुज्ञा बताई ओर अग्रवाल से बात की उसके बाद मंडी कर्मचारियों अनुज्ञा को देखकर गाड़ी छोड़ दी मंडी कर्मचारि ने बताया कि अनुज्ञा कटी हुई है। और विनायक ट्रेडर्स अमरपुरा बाजना के नाम से जो सैलाना मंडी की तरफ से बाजना के नाम से कटी हुई है। इसलिए हम कार्रवाई नहीं कर सकते मंडी कर्मचारियों से कहा कि है। गाड़ी राजस्थान से लोड होकर आई है। हमारे पास फोटो है, तो उन्होंने कहा कि सैलाना वाले मण्डी कर्मचारियो को इसमें जांच करना चाहिए उनसे कहा गया कि हमारे सूत्र ने हमको बताया कि बड़ी सरवा से गाड़ी लोड हुई तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया और कहा कि यह तो आप ऊपर शिकायत करोगे तो मामला जांच में हो सकता है।
,,नहीं होती ठोस कार्यवाही,,,
अब मंडी कर्मचारियों की इसमें मिली भगत कहे या व्यापारियों से साठ घाट इस तरह से मंडी कर्मचारी व व्यपारी मिलकर शासन को टैक्स की चोरी कर रहे हैं तो वहीं राजस्थान से अगर व्यापारी माल लोड कर रहा है, तो राजस्थान के मंडी प्रशासन को भी टैक्स की चोरी हो रही है। इसमें जांच करना चाहिए तथा जो भी हो इसका स्पष्ट कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन यहां कार्रवाई करें कौन क्योंकि यहां विभागीय खुद व्यापारियों से मिली भगत करके मामला दफा करता है।

.jpg)




.jpg)
















