*मन की इच्छाओं को पूर्ण करने वाला चार माह तक चलने वाले मन्सा महादेव व्रत की आज हुई पूर्णाहुति*
*शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, लड्डुओं को भोग लगाकर उतारि महाआरती*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। मन की इछाओ को पूर्ण करने ,सौभाग्य में अभिवर्धि करने सहित परिवार की सुख शांति,ओर प्रगति की कामना के साथ महिलाओं द्वारा मनसा महादेव का व्रत किया जाता है ।
*चतुर्थी पर आज हुई व्रत की पूर्णाहुति*
चार माह तक चलने वाले इस व्रत की पूर्णाहुति आज दीपावली के बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष कि चतुर्थी जिसे कि विनायकी चतुर्थी भी कहा जाता है पर पूर्ण हुआ ।
*शिवालयों मे लगा भक्तों का तांता*लड्डुओं को भोग लगाकर कि महाआरती*
प्रत्येक सोमवार को महिलाओं ,पुरुषों द्वारा एकल या जोड़े द्वारा किये जाने वाले इस व्रत को भगवान शिव शंकर ,माता पार्वती ओर शिव परिवार की पूजन करके किया जाता है । पूर्णाहुति के अवसर पर आज शनिवार को विनायकी चतुर्थी के दिन अलसुबह से ही शिवालयों में इस व्रत की पूर्णाहुति के लिये भक्तो की लंबी कतारें देखने को मिली।
इस व्रत की पूर्णाहुति पर व्रत करने वाले भक्तों के द्वारा भगवान का विभिन्न पूजन सामग्री के साथ पूजा अर्चना करते हुए व्रत की कथा में बताए अनुसार निश्चित मात्रा में आटा, घी,गुड़ का प्रयोग करते हुए लड्डू बनाकर भगवान को भोग लगाया,ततपश्चात मंगलगीत गाते हुए महारारती कर प्रसादी का वितरण किया गया । विदित हो कि इस लड्डू प्रसादी का उपयोग संध्या पूर्व सूर्यास्त पूर्व ही किया जाता हे।

.jpg)





.jpg)
















