गडावड़िया बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी का जन्मोत्सव मनाया*

Breaking Ticker

गडावड़िया बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी का जन्मोत्सव मनाया*

 *गडावड़िया बालाजी धाम  के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी का जन्मोत्सव मनाया*

*आयोजन में कई जिलों से आए भक्तों ने जयकारे लगाए*

(मनोज पुरोहित)

 पेटलावद।झाबुआ जिले के पेटलावद में शुक्रवार की रात्रि में गड़ावदिया बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्रीधर बैरागी के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। संजय खींची, पुरूषोतम और  रतलाम टीम द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन देर रात तक झूमते रहे। 


*श्रद्धालुओ कि रही अपार भीड़*

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का पुष्प माला और शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत भी किया। इस आयोजन में पूर्व विधायक वालसिंह मेडा , रतलाम मंडी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भगौरा, समकित तलेरा, कमलेश जैन ,अभय श्रीमाल  रिंगनोद , विनोद डांगी रतलाम (सरसी वाला), मनीष चत्तर जावरा सरसी वाला), यतींद्र बरमेचा ढोढर, सत्यनारायण पाटीदार शेरपुर , धनपाल भंडारी शेरपुर ,अमृत पाटीदार जावरा , पन्नालाल धाकड़ सरसी,  बाबूलाल नांदेड सरसी ,राहुल कुमावत रिंगनोद 


, शंकर लाल राठौड़, सुनील जानी, बामनिया के व्यापारी अशोक पटवा, जितेंद्र चोरड़िया, प्रकाश चौहान कल्याणपुरा

 सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

*बालाजी की तस्वीर भेंट की*


आयोजन में सारंगी भक्त मंडल द्वारा बनाई गई बालाजी की तस्वीर भी सभी भक्तों को भी भेंट की। बंटी अग्रवाल सहित पूरी मंडली इस मौके पर मौजूद रही।

आयोजन समिति से जुड़े मुकेश गामड, रामपाल गामड़, भेरू मोरी , गवसिंग मोरी, निलेश मोरी, खेमचन्द गरवाल, राजू गामड़,  हेमचन्द भगौरा, बद्री गामड़ , हिरालाल गामड,  राजकुमार गरवाल के साथ समस्त बालाजी धाम समिति गड़ावदिया के भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बाद में महाप्रसादी का वितरण किया गया।

*गौसेवा भी की*

पंडित श्री बैरागी ने इस मौके पर परिजन सहित श्री मारुति नंदन गोशाला बामनिया, श्री कामधेनु गौशाला बनी और भोपावर स्थित गोशाला में पहुंचकर गौसेवा की। सभी ने गोवंश को आहार करवाकर उनका आशीर्वाद लिया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"