*आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस*
*पोषण दैनन्दिनी पर हुई चर्चा*
*परियोजना विभाग पेटलावद में आयोजित हो रही गतिविधियो से बालिकाओ में आई जाग्रति*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। मप्र की महिला एवम बाल विकास केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भुरीया के कुशल नेतृत्व ,जिला कलेक्टर नेहा मीणा के मार्गदर्शन में महिला एवम बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी श्री आर एस बघेल ओर पेटलावद परियोजना अधिकारी श्री अजय तिवारी के मार्गदर्शन में दिनाक 08 अक्टूम्बर से 16 अक्टूम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है।
*आंगनवाड़ी कैंद्रौं में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया*
इसी के साथ ही शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ
की थीम विषय पर विभिन्न गतिवियाॅं आयोजित की गईं
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ ली गई, साथ ही समस्त आंगनवाड़ी कैंद्रौं में बालिकाओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता तथा गुड टच बेड टच सत्र आयोजित किए गए व रक्ताल्पता विषय पर समझाईश दी गई एवम स्वास्थ्य पोषण सत्र का आयोजन किया गया |
यह भी उल्लैखनीय है, कि बालिकाओं को उनकी "पोषण दैनंदिनी " पर भी चर्चा कर समझाईश दी गई |
*सुपरवाइजर ओर कार्यकर्ताओ की रही उपस्थिति*
इस अवसर पर परियोजना विभाग पेटलावद की सुपरवाइजर शिला हरवाल सहित समस्त सुपरवाइजर ओर परियोजना के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों कि कार्यकर्ताये भी मौजूद रही ।

.jpg)



.jpg)
















