डेवलोपमेन्ट सपोर्ट सेन्टर द्वारा राईचा गाँव में पशु टीकाकरण अभियान का आयोजन

Breaking Ticker

डेवलोपमेन्ट सपोर्ट सेन्टर द्वारा राईचा गाँव में पशु टीकाकरण अभियान का आयोजन

 डेवलोपमेन्ट सपोर्ट सेन्टर  द्वारा राईचा गाँव में पशु टीकाकरण अभियान का आयोजन

राजेश डामर 



ग्रामीण क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सुधार एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से HDFC–बैंक परिवरतन CSR के सहयोग से डेवलोपमेंट सपोर्ट सेंटर द्वारा कट्ठीवाड़ा ब्लोक के 20 गावों  केन्द्रीत विकास परियोजना (FDP) के अंतर्गत रैचा गाँव में एक दिवसीय पशु  स्वास्थ्य एवं टीकाकरण केंप का आयोजन किया गया।

पशु  स्वास्थ्य एवं टीकाकरण केंप में पशुपालन विभाग कट्ठीवाड़ा के तकनीकी दल एवं डीएससी टीम के सदस्यों की उपस्थिति में गाय, भेस, बकरी, आदि 189 से अधिक  पशुओं को एफएमडी (मुख-खुर रोग), एचएस (गलघोटू) और बीक्यू (काला बासा) लंपि , ड्रेसिंग , बधियाकरण (जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए।

साथ ही, पशुपालकों को बताया गया कि नियमित टीकाकरण से  पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, दूध उत्पादन एवं श्रम क्षमता में भी वृद्धि होती है।पशुओ का मृत्युदर मे कमी आती है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह भी समझाया कि इन बीमारियों का समय पर टीकाकरण करवाने से बड़े आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।

पशु  स्वास्थ्य एवं टीकाकरण केंप कार्यक्रम में उपस्थित डीएससी संस्था के ब्लाक कोर्डीनेटर हरीश डामोर, प्रोग्राम समन्यवक  श्री राजेन्द्र शर्मा , कृषि एक्सपेर्ट अभिसेख वर्मा, पशु विभाग से VAS श्री आनसिंग तोमर,डीएससी  संस्था के लोकल रिशोर्स पेर्शन (LRP) ओर  ग्राम पंचायत राईचा के सरपंच एवं प्रतिनिधि, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और परियोजना समन्वयक ने अभियान की सराहना की और ग्रामीणों को पशु स्वास्थ्य संबंधी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिला पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सभी पशुओं का टीकाकरण करवाया। ग्रामीणों ने इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य शिविरों की निरंतरता बनाए रखने का आग्रह किया।

अभियान के अंत में टीम द्वारा पशुओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श, एवं पशुपालकों के प्रश्नों के समाधान हेतु संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के  फूलमाल कलस्टर के अन्य गाँवों में आयोजित किए जाने की योजना है। पशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण केंप परियोजना अधिकारी FDP -1167 के मार्गदर्शन मे सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"