भारत को आत्म निर्भर बनाना स्वदेशी अपनाना ही लक्ष्य - सांसद श्री मति अनीता चौहान

Breaking Ticker

भारत को आत्म निर्भर बनाना स्वदेशी अपनाना ही लक्ष्य - सांसद श्री मति अनीता चौहान

 

,,,,,विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न,,,,

भारत को आत्म निर्भर बनाना स्वदेशी अपनाना ही लक्ष्य             - सांसद श्री मति अनीता नागर सिंह चौहान

,,मनोज उपाध्याय 

 थांदला विधानसभा का सम्मेलन रखा गया था इस सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया था इस आयोजन में आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी को लेकर नीचे जनता तक जाने का आह्वान किया गया इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सांसद अनीता नागर सिंह चौहान नई मंडी में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई जिसमें उन्होंने कहा कि हम गांव में वस्तु को बना करके उस वस्तु को मंडी में बेच करके अपना जीवन यापन अच्छे से चला सकते हैं हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भुरिया, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी कार्यक्रम में अजजा प्रदेश अध्यक्ष ने कि हमें स्वदेशी वस्तुओं को ही उपयोग में लाना है जिससे हमारा भारत सशक्त एवं मजबूत बने ताकि विदेशी ताकते हमारे ऊपर किसी प्रकार का टैक्स न लगा सके 


जिलाध्यक्ष  ने कहा कि किस हम गांव गांव में ऐसी वस्तुओं का निर्माण कर सके जिससे हम आत्मनिर्भर बन सके ऐसे प्रायस करना चाहिए  और हमेशा भारत की सेवा कर पाए यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए 



श्री मति सोनी ने बताया कि जिस प्रकार से अमेरिका ने हमारे ऊपर टैरिफ लगाए हैं हमें आत्मनिर्भर बनना हमारे देश की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है इसी दिशा में हमें काम करना चाहिए और स्वदेशी अपनाना चाहिए


स्वदेशी अपनाने की शपथ इस कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र यादव द्वारा दिलाई गई  अजा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजू धानक महिला मोर्चा एवं जिला योजना समिति सदस्य भूमिका सोनी जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय,,आरती भनपुरिया,न .पा .अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पांडदा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश वसुनिया एवं बंटी डामोर ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष माया सचिन सोलंकी द्वारा किया गया

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"