भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान झाबुआ जिले के 651 ग्रामों का चयन जिसमें से 111 ग्राम थांदला विकास खण्ड के चयनित किये गए है

Breaking Ticker

भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान झाबुआ जिले के 651 ग्रामों का चयन जिसमें से 111 ग्राम थांदला विकास खण्ड के चयनित किये गए है

 भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान

        झाबुआ जिले के 651 ग्रामों का चयन 

जिसमें से 111 ग्राम थांदला विकास खण्ड के चयनित किये गए है

मनोज उपाध्याय 

झाबुआ भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान में झाबुआ जिले के 651 ग्रामो का चयन किया गया जिसमें से 111 ग्राम थांदला विकास खण्ड के चयनित किये गए है । उक्त ग्रामो में जनजातीय वर्ग के लोगो के सर्वांगीण विकास हेतु विज़न 2030 अंतर्गत ग्राम विकास पुस्तिका 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य ग्रामवासियो द्वारा तैयार की गई, उक्त विकास पुस्तिकाओं के माध्यम से ही आगामी समय मे उक्त ग्रामो में कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे ।


थांदला विकासखण्ड में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा एवं  जितेन्द्र सिंह चौहान सीईओ जिला पंचायत के निर्देशानुसार  महेश मंडलोई sdm थांदला के मार्गदर्शन, नोडल अधिकारी  देवेंद्र बरडिया सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी  दिपेश सोलंकी बीईओ के द्वारा निरन्तर मोनिटरिंग की जाकर समस्त 111 ग्रामो की उन्नत कार्य योजनाऐ तैयार की गई ।


 दिपेश सोलंकी क्षेत्र संयोजक एवं बीईओ थांदला द्वारा गोद लिए गए गांव उदेपुरिया थांदला को भारत शासन द्वारा झाबुआ जिले की सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना के रूप में चयनित किया जाने से महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में आदि कर्मयोगी अभियान अन्तर्गत आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में थांदला से  दिपेश सोलंकी बीईओ थांदला,  भारत कटारा, आदि साथी एवं श्री मशूल वसुनिया आदि सहयोगी को आमंत्रित किया गया । 


उक्त कार्यक्रम में थांदला विकासखंड के द्वारा सहभागिता की गई जो क्षेत्र के लिए अत्यंत ही गौरव की बात है । थांदला की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने से समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों में हर्ष व्याप्त हैं  ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"