*श्री लक्ष्मीनारायण जी का दीपावली पर हो श्रंगार,चोरी गए आभूषण को जज श्री भगोरा ने दी तत्काल सुपुर्दगी*
*राठौर समाज के अध्य्क्ष ,उपाध्यक्ष के प्रयासों ओर पेटलावद पुलिस की मेहनत रंग लाई मिली चोरों को पकड़ने में सफलता*
*पुजारी ने त्याग दिया था अन्न, भगवान को आभूषण भेंट कर ही ली प्रसादी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। नगर के बीचोबीच भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी का पुरातन मन्दिर है,जो भक्तों कि आस्था का प्रतीक है यहां हर दिन धार्मीक आयोजन होते है। आपको विदित होगा कि लगभग 15 दिवस पूर्व इस मंदिर से भगवान के चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे ।
*पुलिस टिंम ने किया चुनौती को पूरा, मेहनत से पकड़ा चोरों को*
भगवान के मन्दिर में हुई चोरी को लेकर पेटलावद पुलिस ने चुनोती मानते हुए एसडीओपी सुश्री अनुरक्ति साबनानी के नेतृत में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भुरीया ,प्रधान आरक्षक पवन् चोहान ने लगातार सर्चिंग करते हुए ओर टीम ने शुक्रवार को चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
*दीपावली हो भगवान का श्रंगार, तत्काल कोर्ट ने सुपुर्द किये आभूषण*
शुक्रवार को राठौर समाज पेटलावद के ऊर्जावान अध्य्क्ष शंकरलाल राठौर,उपाध्यक्ष दीपक राठोर रवि राठौर की ओर से न्यायालय में आभूषणों की सुपुर्दगी हेतु आवेदन दिया। आमतोर पर कोर्ट में सुपुर्दगी के आवेदन का निराकरण कम से कम तीन दिनों मे होता है वही शुक्रवार से कोर्ट के अवकाश भी शुरू हो रहे थे । किंतु न्यायाधीश श्री सोहनलाल भगोरा ने अभिभाषक मनोज् पुरोहित, जितेंद्र जायसवाल, चेतन के राठौर के तर्कों से सहमत होते हुए दीपावली पर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी के श्रंगार ओर पूजन की बात को स्वीकार करते हुए तत्काल चांदी के आभूषणों की सुपुर्दगी का आदेश जारी किया।
*पुजारी ने कर दिया था अन्न का त्याग*
आपको बता दे कि चोरी कि घटना से आहत होकर मन्दिर के पुजारी श्री कृष्णकांत जी शुक्ला ने उसी दिन से अन्न का त्याग कर दिया था ,आभूषण मिलने के 14 दिन बाद व प्रभु का श्रंगार करने के उपरांत ही पुजारी जी ने अन्न ग्रहण किया।

.jpg)



.jpg)
















