पावागढ़ जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए निःशुल्क भंडारा

Breaking Ticker

पावागढ़ जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए निःशुल्क भंडारा

पावागढ़ जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए निःशुल्क भंडारा

भोला भंडारा परिवार कर रहा कई वर्षों से आयोजन

झाबुआ 

शिव शक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ ने पावागढ़ जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए फूलमाल के समीप दाहोद पिटोल रोड पर निःशुल्क भंडारा दिनांक 22सितंबर से 1अक्टूबर तक लगाया जा रहा है। भोला भंडारा परिवार थांदला के शिवभक्त मनोहरदास चौहान, मोहन चौहान,श्रीमंत अरोरा, उदय सिंह सोलंकी, हरीश चौहान, कन्हैया लाल पालीवाल,अशोक सोलंकीआदि शिव भक्तोंने शिव शक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ के शिव भक्त भेरूसिंह सांखला, अमित पवार, प्रकाश राठौड़, मनोज वर्मा, भुर जी डामोर,राजेश वर्मा,हरीश वर्मा, मुकेश


अजनार,कुंदन यादव,नितेश चौहान, अजय भूरिया को बाबा बर्फानी की तस्वीर भेट कर, सनातनधर्म के प्रतीकॐ नमः शिवाय के दुपट्टे ओर फूलमाला से स्वागत किया। 28सितंबर के भंडारे के लिए भोला भंडारा परिवार थांदला के  शिव भक्तों  ने सामग्री, केले सेवफल और सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर शिव शक्ति अमरनाथ समिति के सदस्यों ने भोला भंडारा  परिवार थांदला के शिव भक्तों का धर्म के प्रतीक दुपट्टे से आत्मीय स्वागत किया और भंडारे में सहयोग देने के लिए भोला भंडारा परिवार थांदला का हार्दिक आभार माना।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"