*सामाजिक समरसता मातृशक्ति कि बहनों ने भेंट की माता को चुनरी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। माता की भक्ति और आराधना का पर्व नवरात्र चल रहा है। इस सुअवसर पर सामाजिक समरसता मातृ शक्ति ग्रुप के आव्हान पर सामाजिक समरसता मातृ शक्ति की बहनों द्वारा आज दिनांक 29/09/25 को अंबिका चौक में माता जी पूजन कर , चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन किया गया ।साथ कन्याओ को उपहार स्वरूप स्केच पेन चॉकलेट और फल वितरित किए ।सभी मातृ शक्ति ने गरबा खेलकर उत्साह के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने की पहल की |
*इनकी रही उपस्थिति*
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रमुख देवबाला सोनी नगर प्रमुख दीप्ति प्रमाण एवं कमल सोनी अलका सोनी उषा पवार साक्षी अग्रवाल नम्रता सोनी साक्षी अग्रवाल समता सोनी एवं समरसता की सभी बहने सम्मिलित थी

.jpg)

.jpg)
















