*स्वच्छता ही सेवा है ,पखवाड़ा में केबिनेट मंत्री निर्मला भुरीया ने कि सहभागिता ,दीया स्वछता का संदेश किया पौधरोपण*
*नप पेटलावद का गरिमामयी आयोजन सम्पन्न*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।नगर परिषद पेटलावद के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को मध्यप्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भी भाग लिया ।अनेक जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति मे चलाया गया स्वच्छता अभियान ।नगर की पंपावती नदी के तट पर मंत्री भूरिया के द्वारा स्वच्छता अभियान में भाग लिया और सफाई की ।नगर परिषद पेटलावद द्वारा स्थानीय मेला मैदान पर मंत्री के द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जाने और स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसात करने की बात कही ।मंत्री भूरिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान माननीय प्रधानमंत्री का सपना है इसी के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ
शिविर,रक्तदान शिविर,पौधरोपण किया जा रहा है स्वच्छता अभियान का मतलब यह नहीं है की सिर्फ नगर पालिका इसको करेगी,प्रत्येक नागरिक की जवाबदेही है की वह स्वच्छता के प्रति जागरूक हो ।प्रकृति को सुरक्षित रखने हेतु हर नागरिक का दायित्व है की वह एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे सुरक्षित रखें ।कोरोना काल से सबक लेते हुए हमे इस और ध्यान देना होगा ।विकास करना मेरा लक्ष्य है ।
*गरिमामयी आयोजन*
स्वागत भाषण मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने दिया ।आयोजन में वरिष्ठ नेता हेमंत भट्ट,पार्षद मुकेश पड़ियार ने भी अपने विचार रखे।आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ ने व्यक्त किए संचालन शुभम देवड़ा ने किया ।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस अवसर पर.पार्षदगण,श्री मुकेश परमार,अनुपम भंडारी, संजय चाणोदिया, हँसा सुनील राठौड़,जनप्रतिनिधियों में मुकेश पडियार,श्यामू मेडा, योगेश गामड़,भूरा मुनिया,शिवा राठौड़,जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, अनिल मुलेवा,पप्पू गामड़,कमलेश लाला चौधरी,पारस गादीया,जितेंद्र मेहता, संजय गुड्डू भंडारी, दीपक राठौड़, आशिष बाइसकर ,पदम मेहता, संजय मेहता, अरुण मेहता,मयंक भंडारी,सोनू विश्वकर्मा, दादू महाराज संघटन के अशोक वर्मा ,हरीश राठौड़ ,बलदेव राठोड़ ,विट्ठल धानुक जगदीश जाटव, सुश्री सुमन सोलंकी ,नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

.jpg)




.jpg)
















