विश्व हिंदू परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस*

Breaking Ticker

विश्व हिंदू परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस*

 *विश्व हिंदू परिषद का मनाया गया स्थापना दिवस*

*सनातन,परम्पराओ,  ओर धर्म का रक्षक विश्व हिंदू परिषद*

(मनोज पुरोहित 

पेटलावद। सनातन ,धर्म ओर परम्पराओ के रक्षक के रूप में प्रख्यात ,  हर सनातनी के जिव्हा पर एक ही नाम विश्व हिंदू परिषद है । विश्व हिंदू  परिषद के स्थापना दिवस पर एक  बृहद आयोजन रविवार को झाबुआ में सम्पन्नन हुआ तो सोमवार 01 सितंबर को धर्म नगरी पेटलावद में  भी विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी आयोजन नगर के श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सम्पन्नन हुआ ।


*गरिमामयी आयोजन हुआ सम्पन्न*

उक्त आयोजन में अधिवक्ता रविराज पुरोहित प्रखंड अध्यक्ष,


अर्पित जी गहलोत प्रखंड उपाध्यक्ष ,ओम यादव  प्रखंड मंत्री ,जीतू जी महाराज धर्म प्रसार विभाग,श्रीमती संगीता देवेश त्रिवेदी दीदी जिला संयोजिका मातृ शक्ति,श्रीमती शिल्पा पंकज वर्मा दीदी जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी ने मंचासीन होकर अपने विचार व्यक्त किये। आयोजन के शुभारंभ में भारत माता और माँ सरस्वती, दुर्गा ओर माँ अहिल्याबाई के चित्रों पर माल्यार्पण करते दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारम्भ किया गया ।



*इनका  रहा महत्वपूर्ण सहयोग*

उक्त आयोजन में आनंद जी प्रजापति बजरंग दल प्रखंड संयोजक,राहुल जी गुप्ता नगर अध्यक्ष चिरायु जी जैन नगर मंत्री , देवेश त्रिवेदी मठ मंदिर प्रमुख एवं समस्त बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी प्रखंड कार्यकारणी ने महत्वपूर्ण सहयोग देते हुए सहभागिता की आयोजन में बोद्धिक श्रीमती संगीता देवेश त्रिवेदी का था। बडी संख्या में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल, मातृशक्ति ,दुर्गावाहिनी के  दायित्ववान कार्यकर्ता  और सदस्यगण मौजूद रहे।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"