*जेन मुनि के सानिध्य में आयोजित प्रदर्शनी का करके उदघाटन ज्योतिष सम्राट डॉ अशोक शर्मा ने किया राजस्थान में पेटलावद नगर को गौरवांवित*
*धन्य है माँ अहिल्या की बसाई धर्म नगरी ओर यहां के रहवासी*
(मनोज पुरोहित )
पेटलावद। धर्म नगरी पेटलावद में हर दिन सामाजिक, धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। हमारे नगर को धर्म नगरी हम अपने समाचारो में सिर्फ इसलिये सम्बोधित नही करते कि यहाँ सामाजिक धार्मिक आयोजन होते रहते है बल्कि इसलिये भी कहते है क्योंकि हमारे नगरवासी अपनी धर्म परायणता को न सिर्फ नगर में बल्कि नगर के बाहर दूसरे शहरों में करते हुए धर्म का परचम ओर पेटलावद नगर की गरिमा बढ़ाते है ,जिसका प्रमाण फिर से हमारे नगर के लोकप्रिय ,अखिल भारतीय ज्योतिष सम्राट ओर पूर्व पार्षद डा अशोक शर्मा ने देते हुए नगर को गौरवांवित किया है ।
*जेन मुनि के सानिध्य में आयोजित प्रदर्शनी का किया उदघाटन*
दरअसल राजस्थान के गुलाबी शहर (पिंक सिटी) जयपुर में चतुर्मास हेतू विराजित परमपूज्य गुरुदेव 108 श्री अर्चित सागर जी महाराज साब के सानिध्य में दिनांक 2 सितम्बर 2025, मंगलवार को धूप दशमी महापर्व पर आयोजित जयपुर के जैन समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के संघर्ष पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन पेटलावद के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष सम्राट डा.अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद, द्वारा फिता काट कर व दीप प्रज्वलित किया ।
आयोजन दिगम्बर जैन मुनि प्रबंध समिति, पार्श्वनाथ भवन जयपुर के तत्वावधान में किया गया।
*धन्य है माँ अहिल्याबाई कि धर्म नगरी ओर यहाँ के रहवासी, जिनके सद्कर्मो से हम गौरवांवित है*
इस तरह से डॉ अशोक शर्मा के द्वारा जेन मुनि के सानिध्य में आयोजित उक्त आयोजन में फीता काटकर शामिल होने से न सिर्फ हमारे नगर और नगरवासियों की धर्मपरायणता को प्रमाणित किया है बल्कि नगरवासियों को गौरवांवित भी किया है, धन्य है माँ अहिल्या के द्वारा बसाई हमारी धर्म नगरी पेटलावद ,ओर यहाँ के रहवासी ।

.jpg)


.jpg)
















