,,,,,एमपी में महिलाएं पीती है सबसे ज्यादा शराब. ,,,,
जीतू पटवारी के विवादित बयान पर भाजपा महिला नेत्रियों ने फूंका पुतला.
हरतालिका तीज वाले दिन जीतू पटवारी ने प्रदेश की 05 करोड़ माताओं बहनों का अपमान किया है - श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा अध्यक्ष नगर परिषद
थांदला,,
आज़ाद चौक पर सायंकाल नगर की बहनों का जमावड़ा शुरू हुआ पल भर में सैकड़ों बहनो ने एक स्वर में जीतू पटवारी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर विवादित बयान पर नगर की भाजपा नेत्रियों एवं बहनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुवे फटकार लगाते हुवे जीतू पटवारी एवं राहुल गांधी के पुतले का दहन किया।
भाजपा की पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती भूमिका आशीष सोनी ने कहा कि यह टिप्पणी महिलाओं का अपमान करने वाली और कांग्रेस की छोटी मानसिकता को दर्शाती है उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने और जीतू पटवारी को अविलंब पद से हटाने की मांग की है।
पुतला दहन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने कहा की महिलाओं के शराब सेवन को लेकर उनके विवादित बयान पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि हरतालिका तीज वाले दिन जीतू पटवारी ने प्रदेश की 5 करोड़ माताओं बहनों का अपमान किया है।
जीतु पटवारी के बयान पर वरिष्ठ पार्षद एवं जिला शिकायत बोर्ड की सदस्य श्रीमती माया सचिन सोलंकी ने कहा कि मध्य प्रदेश महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा प्रदेश की लाडली बहनों को शराबी बताना दुर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश इस अपमान को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा आज हरतालिका तीज़ के अवसर पर इस प्रकार का अपमान भाजपा सरकार और हम बहने कदापि सहन नहीं करेगी।
कार्यक्रम में भाजपा महिला नेत्री श्रीमती आरती सिसोदिया सहित नगर की लाडली बहनों व मीडिया कर्मी सुधीर शर्मा, राजेश डामोर, कादर शेख मौजूद थे वहीं सुरक्षा की बागडोर पुलिस विभाग के संतोष गुप्ता,राहुल जमरा, विजय मुजाल्दे, जितेश डावर मौजूद थे।

.jpg)



.jpg)
















