*थांदला में पेसा मोबिलाइजर संगठन की नई कार्यकारिणी गठितसर्वसम्मति से चयन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएँ
राजेश डामर
थांदला, 22 अगस्त। जनपद पंचायत थांदला के सभा कक्ष में पेसा ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रकाश गरवाल की अध्यक्षता में पेसा क्रियान्वयन संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम मुनिया ने किया। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष कुमारी मीरा कटारा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक के बाद पेसा मोबिलाइज़र संगठन की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। इसमें कल्पेश भाभोर को ब्लॉक अध्यक्ष, कु. आशा मैड़ा को उपाध्यक्ष, दुबेश सिंगाड़ को सचिव, दिनेश सिंगाड़ और विजू मुनिया को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी मोबिलाइजर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।