फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी के खिलाड़ियों का ज़िला खेलों में जलवा
बास्केटबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता में छात्रों ने झंडे गाड़े, संभाग स्तर के लिए कई विद्यार्थियों का चयन
राजेश डामर | थांदला
थांदला स्थित फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने SGFI द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर और मेहनत का लोहा मनवाया।
अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 28 अंकों से एकतरफा जीत दर्ज की और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम ने उपविजेता बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
फुटबॉल के मैदान पर भी फ्लावरलेट स्कूल के खिलाड़ियों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी इतिहास दोहराया। विद्यालय की टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय और थांदला नगर का नाम रोशन किया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते:
11 बालिकाएं बास्केटबॉल के लिए
03 बालिकाएं फुटबॉल के लिए
और 27 बालक खिलाड़ी फुटबॉल के लिए
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं।
विद्यालय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय पीटीआई श्री निलेश पारगी एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री मुकेश भूरिया को जाता है, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधक फादर जार्ज, प्राचार्य सिस्टर जीनो एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

.jpg)


.jpg)
















