केशलोचन करवाया*

Breaking Ticker

केशलोचन करवाया*

                 *

केशलोचन  करवाया*

पेटलावद।झाबुआ श्री संघ के अध्यक्ष श्री संजय जी मेहता एवं आदरणीय श्री धर्मचंद जी मेहता ने मोहनखेड़ा तिर्थ में विराजित गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय जयानंद सुरिश्वर जी महाराज साहब एवं आदि मुनि मंडल की निश्रा में अपना केशलोच  करवाया गया







   इसी प्रकार झाबुआ नवयुवक परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री अरविंद जी लोढ़ा ने पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वर जी महाराज साहब के शिष्य रत्न शतावधानी मुनिश्री प्रत्यक्षरत्न विजय जी महाराज साहब व मुनि पवित्ररत्न विजय जी महाराज साहब के दर्शन वंदन कर नागदा जंक्शन में अपना केशलोच करवाया ।

जैन धर्म में केशलोचन का विशिष्ट महत्व है। वैसे तो साधु साध्वी वर्ष में दो बार आवश्यक रूप से अपना केशलोचन करते हैं ,लेकिन धर्म ग्रन्थों में  श्रावक श्राविकाओं को भी केशलोचन करने का कहा गया है जिसके जीव साधु जीवन की ओर अग्रसर हो सके, आध्यात्मिक रूप से केशलोचन करवाने वाले के ज्ञान तंतु खुलते हैं।

झाबुआ श्री जैन संघ उपाध्यक्ष श्री तेज प्रकाश जी कोठारी मनोहरलाल भण्डारी निर्मल मेहता मुकेश लोढ़ा अनिल राठौर नरेंद्र संघवी मनोहर मोदी रत्नदीप सकलेचा राजेश मेहता अंतिम जैन रचित जैन जयेश संघवी  रिंकू रुनवाल प्रकाश कटारिया मनोहर छाजेड़ मुकेश जैन नाकोड़ा प्रमोद भंडारी भारत बाबेल  राकेश मेहता पंकज कोठारी आदि ने केशलोच करने वाले श्री धर्मचंद जी मेहता ,संजय जी मेहता श्री अरविंद जी लोढा की खूब-खूब अनुमोदना की ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"