*सकल पँच गवली समाज और श्रीकृष्ण नवयुवक मंडल के तत्वावधान में निकली भगवान राधा कृष्ण की भव्य शोभायात्रा*
*भव्य स्वागत के साथ उतरी महाआरती*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ।सम्पूर्ण भारत वर्ष के सनातनियों शहीत यदुवँशी गवालो के आराध्य देव श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पेटलावद के इतिहास में पहली बार जन्माष्टमी के अवसर पर सकल पंच गवली यादव समाज पेटलावद और श्री कृष्ण नवयुवक मण्डल द्वारा नगर में श्री राधाकृष्ण मन्दिर कुंज गली से नगर के प्रमुख मार्गों से लड्डू गोपाल जी की शोभायात्रा निकाली ।
*शोभायात्रा का हुआ नगर में जोरदार स्वागत*
जिसमें सभी सामाजिक साथियों और मातृशक्ति ने पूरे उत्साह से सहभागिता की कई बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण किया और भजन, कीर्तन, नृत्य और डांडिया रास किया गया शोभा यात्रा का मार्ग में स्वागत किया गया और आरती उतारी गई, अंत में राधाकृष्ण मन्दिर पर महा आरती उतारी गई और फरियाली खिचड़ी और फल प्रसादी वितरित की गई।
*इनका रहा सराहनीय सहयोग*
शोभा यात्रा व्यवस्था प्रबंधन व संचालन में मोहनलालजी पटेल, मोहनलाल जी चौधरी, श्यामजी सतोगिया, राजेन्द्र जी मोरिया, पूर्व पार्षद कमलेश (लाला) चौधरी भगीरथ जी चंदेल, रमेशजी चौधरी, कालूजी
पटेल, गोपालजी मोरिया, मनीषजी सतोगिया, ओम जी सतोगिया,राहुल जी सतोगिया, महेशजी पटेल, दिनेशजी चंदेल, मोनूजी सतोगिया, गणेशजी चौधरी, ऋषभजी पटेल का विशेष सहयोग रहा।

.jpg)




.jpg)
















