*श्रीराम मंदिर गोंदीखेड़ा में चोरों ने मचाया आतंक भगवान के चांदी के मुकुटों पर किया हाथ साफ*
*सीसीटीवी फुटेज आया सामने*
*मंदिरों को भी नही छोड़ रहे शातिर बदमाश*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद/लाबरिया। धार जिले की सरदारपुर तहसील में माही नदी कि तट पर बसे ग्राम गोंदीखेड़ा (लाबरिया) में सुप्रसिद्ध भगवान श्री रामजी का भव्य मंदिर श्री राम दरबार के रूप में स्थित है,। उक्त पुरातन मन्दिर राजगोर ब्राहम्ण समाजजन सहित समस्त क्षेत्रवासियों की आराधना स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
*कीमती चांदी के मुकुट पर किया हाथ साफ*
भगवान के इस मंदिर शनिवार रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा देर रात्रि में मन्दिर का ताला तोड़कर भगवान के तीन चांदी के मुकुटों को चोरी करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
*सुबह मन्दिर पहुचे तो पता चला*
घटना का पता उस समय चला जब पुजारी बगदिरामदास बेरागी ओर भक्तगण प्रतिदीन की तरह सुबह 05 बजे मदिर पहुचे।बाहर गेट का ताला टूटा हुआ मिला शंका होने पर मन्दिर के अंदर प्रवेश कर देखा तो भगवान के सिर पर से 03 चांदी के मुकुट गायब थे । वही मन्दिर में अन्य नुकसानी की संभावना भी बताई जा रही है । तत्काल समाज प्रमुख श्री नाथूलालजी पुरोहित ओर गांववासियों ने पुलिस को ख़भर दी।
*सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शातिर*
लाबरिया चौकी ओर राजोद पुलिस ने मौके पर आकर जांच पडताल शुरू की है ।पूरी घटना में रात्रि में दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये है ।
राजोद पुलिस और ग्रामवासियों ने फुटेज का वीडियो जारी करते हुए आसपास के क्षेत्रवासियों से इन लोगो की पहचान होने पर थाने को सुचना देने की बात कही है ।

.jpg)



.jpg)
















