जिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित हुआ
,,,वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान रैली व धरना प्रदर्शन कर जिला निर्वाचन अधिकारी को सोपा ज्ञापन,,,,
झाबुआ ,,, जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक महासम्मेलन स्थानीय पैलेस गार्डन में आयोजित हुआ जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आयोजित सम्मेलन एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में रैली व धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए मतदाता नामावलियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भास्कर गाचले एवं तहसीलदार डावर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इसके पूर्व जिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया मौजूद थे वही विशेष अतिथियों के रूप में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता जिला प्रभारी गिरीश जायसवाल सहित कई वरिष्ठ गण उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने स्वागत भाषण में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने व संगठन की रूपरेखा से अवगत कराया । इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा की भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने जो वोट चोरी का कार्य किया है यह देश के लोकतंत्र के ऊपर एक प्रहार है भाजपा के इस कृत्य को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी
पूर्व केंद्रीय कांतिलाल भूरिया ने कहां की भाजपा की कथनी करने का अंतर जनता समझ चुकी है बेरोजगारों के लिए ना तो रोजगार है ना ही महंगाई कम हुई विकास करना तो दूर चारों ओर विनाश की गाथा रच रहे हैं वोट चोरी कर सरकारें बना रहे हैं और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं जो भी विकास है सब कांग्रेस के शासनकाल का ही विकास है
विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के हर व्यक्ति जो किसी भी वर्ग का हो इसका एक वोट जो सरकार बनाने के लिए देता है उसके कई सपने होते हैं शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार विकास कार्यों व देश की रक्षा के लिए अपना मत का प्रयोग करता है और यह भाजपा के नेता चुनाव आयोग से मिलकर फर्जी मतदाताओं का प्रयोग कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर सरकार बनाने में तुले हुए हैं देश की प्रदेश की जनता ने इनको लोकसभा में ही नकार दिया है अब चोरी चोरी कर सरकारें बना रहे हैं जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी जननायक राहुल गांधी ने जो बीड़ा उठाया है उसका हम समर्थन करते हैं गांव-गांव मोहल्ले मोहल्ले में इनकी करतूत को जनता के बीच लाया जाएगा मतदाता नामावलियों का भी गहन मनन किया जाएगा ताकि यह वोट चोरी नहीं कर सके
सम्मेलन को पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सिंह मेडा जिला कांग्रेस कर प्रभारी गिरीश जायसवाल हैमचंद डामोर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता मोहनिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला अध्यक्ष नवेश अमलियार जनपद अध्यक्ष अनीता भूरिया यामीन शेख काना गुंडिया ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर बबलू कटरा, जीवन सिंह ठाकुर, सलीम शेख, अली असगर बोहरा चैनसिंह डामोर मालू डोडियार लोकेंद्र बिलवाल जितेंद्र सिंह राठौड़ कैलाश डामोर गुल सिंह वसुनिया वसीम सैयद राजेश भट्ट मनीष व्यास गोपाल शर्मा कालू सिंह नलवाया रूप सिंह डामोर पान सिंह मानसिंह मीणा प्रकाश परमार नटवर सिंह डोडियार आयुष ओहरी किलू भूरिया ओवैस शेख सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ने किया एवं आभार प्रकट पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर सिंह भूरिया ने व्यक्त किया।

.jpg)




.jpg)
















