*केबिनेट मंत्री से मिले हड़ताली तहसीलदार सोपा ज्ञापन*
**मप्र राजस्व अधिकारी(कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ)*
*के बेनर तले 06 अगस्त से तहसीलदार नायब तहसीलदारो की हड़ताल निरन्तर जारी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। 06 अगस्त बुधवार से झाबुआ जिले की समस्त तहसीलों में सरकारी कामकाज नामांतरण, बंटवारा ,कब्जा सहित समस्त प्रशाशनिक कार्य ठप्प हो चुके है और दुरदराज से अपने सरकारी कामकाज के लिये आ रहे ग्रामीणों को वापस निराश होकर बेरंग लौटना पड़ रहा है । जिसके चलेते काफी दिक्कतें खड़ी हो गयी है ।
*तहसीलदार है कार्य से विरत* *
उल्लेखनीय है कि मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रसाशनिक सेवा) संघ के बैनर तले झाबुआ जिले के समस्त तहसीलदार एवम नायब तहसीलदारो व अधिक्षक भू-अभिलेख ने सयुंक्त रूप से सोमवार को एक ज्ञापन मुख्य सचिव मप्र शाशन भोपाल के नाम कलेक्टर के माध्य्म से ओआईसी एवम डिप्टी कलेक्टर झाबुआ श्री हरिशंकर विश्वकर्मा को सोपने के बाद 06 अगस्त बुधवार से कार्य से विरत हो कर जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे है ।
*सरकार के निर्णय से हतो साहित्*
समस्त तहसीलदारो ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व अधिकारीयो के न्यायिक एवम गई न्यायिक संवर्ग पर पूर्व में स्थगित किये गए विरोध को पुनः प्रारम्भ करने के सम्बंध में सूचना देते हुए बताया श्रीमान के द्वारा राजस्व अधिकारियों के न्यायिक एवं गैर न्यायिक विभाजन के श्रींमान के निर्णय से संवर्ग हतोत्साहित है ओर विरोध स्वरूप 16/07/25,17/0725,20/07/25ओर 26/07/25 को ज्ञापन सोप चुके हैं।
*45 जिलों के पदाधिकारियों ने लिया निर्णय*आपदा प्रबंधन के अलावा समस्त कार्यो से रहेंगे विरत*
दिनांक 03/08/25 को संघ के 45 जिलों के प्रतिनिधियो/ अध्य्क्ष /प्रभारियों ने सर्वानुमति से निर्णय लिया है।
जिसके तहत जब तक सँवर्ग के इस विभाजन का निर्णय शाशन वापस नही ले लेता तब बुधवार 06 अगस्त से समस्त राजस्व अधिकारी ओर अधोहस्ताक्षरकर्ता सामूहिक रूप से मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और हड़ताल या सामुहिक अवकाश पर नही जाएंगे । ओर आपदा प्रबन्धन के कार्यो को छोड़कर समस्त कार्यो से विरत रहेंगे।कार्यपालिक दंडाधिकारी कि शक्तिया पुलिस विभाग या सामान्य प्रशासन विभाग या अन्य भी विभाग को सौप दे ।
*जिले भर के अधिकारि बैठे है धरने पर*
विस्तृत रूप से उल्लेखीत क़ई मांगों को लेकर झाबुआ, पेटलावद, थांदला,खवासा, मेघनगर, झकनावदा ,सारंगी, रामा, राणापुर , में पदस्थ तहसीलदारो ,नायब तहसीलदारो ओर अधीक्षक 06 अगस्त से धरने पर बैठे है।
*केबिनेट मंत्री से कि चर्चा सोपा ज्ञापन*
निरन्तर कार्य से विरत जिलेभर के तहसीलदार ओर नायब तहसीलदारो ने जिला मुख्यालय ओर केबिनेट मंत्री निर्मला भुरीया से भेंट की ओर ,चर्चा करते हुए सरकार के निर्णय को वापस लेने की मांग की। वही सरकार के निर्णय से धरातलीय रूप से आनेवाली समस्याओं से भी अवगत करवाया, विस्तृत चर्चा
पश्चचात सयुंक्त रूप से ज्ञापन भी केबिनेट मंत्री निर्मला भुरीया को सोपा।

.jpg)


.jpg)
















