*दी तिरंगे को सलामी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर*
*कोर्ट परिसर में एडीजे ओपी वोहरा ने किया झंडावंदन*
(मनोज पुरौहित)
पेटलावद। शुक्रवार को देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता की 79 वी वर्षगांठ 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस महापर्व पूरे देश मे हर्षोल्लास ओर धूमधाम सहित परम्परागत तरिके से मनाया गया।
*कोर्ट परिसर मे हुआ झंडावंदन*
इसी क्रम में पेटलावद न्यायालय परिसर में अपर जिला न्यायाधीश ओमप्रकाश वोहरा ने न्यायालय में झंडावंदन किया इस अवसर पर सिविल जज वर्ग 1 एस एल भगोरा ओर श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रही।
*दिया गार्ड ऑफ ऑनर*
झंडावंदन से पूर्व समस्त न्यायाधीश ,अभिभाषकों ओर न्यायालय के कर्मचारियों ने भारतमाता ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन किया। झंडावंदन के समय थाना पुलिस स्टॉफ ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।वही अभिभाषकों ओर कर्मचारियों सहित सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी देते हुए भारतमाता की जयकारो से पूरा परिसर गूंज उठा।
*कार्यक्रम हुआ आयोजित*
झंडावंदन के पश्चात एक गरिमामयी मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसका स्वागत भाषण अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने दिया। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीशगणों श्री ओपी वोहरा ओर सोहनलाल भगोरा भी ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं ओर बधाई दी । वही सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पीएल चोहान ने भी सम्बोधित किया । कार्येक्रम के दौरान एसडीओपी अनुक्रति सबनानी ओर थाना प्रभारी निर्भयसिंह भुरीया ने भी उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सचिव और वरीष्ट एडवोकेट बलदेवसिंह राठौर ने किया और आभार प्रदर्षन सचिव मनिष गवली ने माना ।
*इनकीं रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पूर्व अध्य्क्ष अनिल देवड़ा , वरिष्ठ एडवोकेट विनोद पुरौहित , अरुण शर्मा, कैलाश चौधरी, निलेशचंन्द्रसिह कुशवाह,राहिलरजा मंसूरी, मनोज पुरौहित, जितेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीनारायण बेरागी ,दुर्गेश पाटीदार, रविराज पुरौहित, देवीसिंह बामनिया, मोहसीन रजा मंसूरी, दीपक बेरागी , ईश्वर परमार ,मनोहरसिंह डोडिया, संजय भायल , राजपाल दौड़, कमलेश प्रजापत, अर्जुन सहित सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पीएल चोहान ,मीरा चौधरी और न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे ।आयोजन उपरांत सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया।

.jpg)




.jpg)
















