झाबुआ जिले के सर्वोदय संकुल संगठन को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 प्रदान*

Breaking Ticker

झाबुआ जिले के सर्वोदय संकुल संगठन को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 प्रदान*


*झाबुआ जिले के सर्वोदय संकुल संगठन को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024 प्रदान*

राजेश डामर 




          झाबुआ,  नई दिल्ली में 14 अगस्त 2025 को आयोजित एक भव्य समारोह में भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित पुरस्कार के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित विकासखंड थांदला, जिला झाबुआ के सर्वोदय संकुल स्तरीय संगठन को “आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार 2024” प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

           यह सम्मान भारत सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार संगठन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। 

             सर्वोदय संकुल संगठन ने क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूहों को एकजुट कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सफल प्रयास किए हैं। यह पुरस्कार न केवल संगठन के लिए बल्कि समस्त झाबुआ जिले के लिए गर्व का विषय है। सर्वोदय महिला संघ की श्रीमती वीका भूरिया एवं श्रीमती सीता मुनिया द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया। 


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"