*नायब तहसीलदार ने उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा पहुँचकर किया मध्याह्न भोजन निरीक्षण*
*छात्रों को खड़ा कर गणित,अंग्रेजी के सवाल पूछे,सही जवाब मिलने पर छात्र के लिए छात्रों से बजवाई तालियां*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद|झाबुआ जिले के जनपद पंचायत पेटलावद के पीएम श्री विद्यालय झकनावदा के उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को सुबह नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारे ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
जहां उन्होंने अचानक मध्याह्न भोजन कक्ष में पहुंच कर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 वीं तक छात्रों के लिए बन रहे भोजन साप्ताहिक मीनू अनुसार खिचड़ी,सब्जी रोटी का निरीक्षण किया। वही भोजन बनाने वाली महिलाओं को समझाईश देते हुए कहा कि आप बरसात में मच्छर - मक्खी और स्वच्छता का भोजन बनाते समय पूरा ध्यान रखें। तो वहीं विद्यालय में अध्यनरत यू केजी के छात्रों को अचानक कक्षा में पहुंचकर गणित मे छात्रों को खडाकर 2 का पहाड़ा व अंग्रेजी में ए से झेड तक एबीसीडी पूछी जहां छात्रों द्वारा सही तरीके से बोलकर उत्तर देने पर नायब तहसीलदार कटारे ने छात्रों से सही जवाब देने वाले छात्र के लिए तालिया बजवाई। एवं छात्रों को अच्छे से अध्ययन करने की समझाईश दी।

.jpg)


.jpg)
















