राजापुरा के राजा इस बार 15 फ़ीट की भव्य प्रतिमा में होंगे विराजमान

Breaking Ticker

राजापुरा के राजा इस बार 15 फ़ीट की भव्य प्रतिमा में होंगे विराजमान

 राजापुरा के राजा इस बार 15 फ़ीट की भव्य प्रतिमा में होंगे विराजमान



✍🏻 राजेश डामर 


थांदला (राजापुरा)।

न्यू युवा गणेश मित्र मंडल राजापुरा द्वारा आयोजित होने वाले गणेशोत्सव में इस बार श्रद्धा और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राजापुरा के राजा अब 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और इस अवसर पर 15 फ़ीट ऊँची भव्य प्रतिमा मुंबई के कलाकारों द्वारा सूरत में विशेष रूप से तैयार करवाई जा रही है।


इस बार राजापुरा के राजा का आगमन अत्यंत भव्य रूप में होने जा रहा है। आगमन से पूर्व नगर में भव्य यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नासिक ढोल, बैंड, डीजे, आर्केस्ट्रा और आतिशबाज़ी के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन की तारीख़ कार्यकर्ताओं द्वारा नगरवासियों को शीघ्र ही सूचित की जाएगी।


राजापुरा के राजा का प्रथम दर्शन केवल राजापुरा में ही होगा। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं का विशाल जमावड़ा यहाँ देखने को मिलता है, और कई बार श्रद्धालु आरती का लाभ नहीं ले पाते। इस बार मंडल द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है — जो भी श्रद्धालु आरती में शामिल होना चाहता है, वह समय रहते राजापुरा के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क कर नाम दर्ज करवा सकता है।


पूरे 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व के अंत में, विसर्जन के दिन थांदला  के सुप्रसिद्ध श्री रामदल अखाड़ा (हनुमान अष्ट मंदिर) के पहलवान अपने शक्तिप्रदर्शन से श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे।


गौरतलब है कि राजापुरा के राजा केवल थांदला  क्षेत्र ही नहीं, बल्कि झाबुआ जिले में आस्था का बड़ा केंद्र बन चुके हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु केवल दर्शन और मन्नतों के लिए आते हैं। यहाँ के राजा को अब "मन्नतों के देवता" के रूप में पूजा जाता है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"