चल रे कांवड़िया शिव के धाम जैसे मधुर भजनों पर भोले की भक्ति में लीन शिव कावड़ यात्रा रायपुरिया का किया झकनावदा मे स्वागत अभिनंदन*

Breaking Ticker

चल रे कांवड़िया शिव के धाम जैसे मधुर भजनों पर भोले की भक्ति में लीन शिव कावड़ यात्रा रायपुरिया का किया झकनावदा मे स्वागत अभिनंदन*

 *चल रे कांवड़िया शिव के धाम जैसे मधुर भजनों पर भोले की भक्ति में लीन शिव कावड़ यात्रा रायपुरिया का किया झकनावदा मे स्वागत अभिनंदन*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद।श्रावण माह में पूरे देश के साथ साथ अंचल भी भोले की भक्ति में डूबा हुआ है जहां देखो वहां भोले शंभु भोलेनाथ, हर हर महादेव ,जैसे जयकारों के साथ कावड़ उठाए भगवान शिव को जल अर्पण करने के लिए लाखों भक्त नजर आ रहे है, दिनांक 25/7/2025 शुक्रवार को


रायपुरिया से शिव कावड़ यात्रा का प्रस्थान हुआ जिसमें सैकड़ों माता बहने ओर बच्चों के साथ वृद्धजन भी भोले के भजनों में मग्न होकर नाचते ,झूमते कावड़ उठाए श्रृंगेश्वर धाम पर बाबा महादेव को जल चढ़ाने के लिए कंधों पर कावड़ उठाए यात्रा में शामिल हुवे ये यात्रा बनी,बोलसा, सेमरोड,धतुरिया होते हुवे झकनावदा नगर में प्रवेश किया जहां पर शनि मंदिर प्रांगण में समाजसेवी हेमेंद्र कुमार जोशी,

भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, श्रेणिक कोठरी,पारस जैन, नारायण प्रजापत,सुरेश राठौड़,विकास जोशी, आर्यन मिस्त्री,श्रेयांस वोहरा, जीवन वैरागी,फकीरचंद माली,राजेंद्र मिस्त्री, आदि ने सभी कांवड़ यात्रियों का गले में दुपट्टा पहनाकर स्वल्पाहार कराकर स्वागत अभिनंदन किया। इस यात्रा में सैकड़ों कावड़ यात्रियों द्वारा प्रसिद्ध स्थल श्री श्रृंगेश्वर धाम पर पहुंच कर बाबा महाकाल को कावड़ का जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की ओर भोले से अपने उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की ...हर हर महादेव

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"