पितृ पर्वत पर भव्य सुंदरकांड का पाठ कर श्री पंचमुखी बालाजी मण्डल ने महानगरी इंदौर में बजाया पेटलावद का डंका*

Breaking Ticker

पितृ पर्वत पर भव्य सुंदरकांड का पाठ कर श्री पंचमुखी बालाजी मण्डल ने महानगरी इंदौर में बजाया पेटलावद का डंका*

 *पितृ पर्वत  पर  भव्य सुंदरकांड का पाठ कर श्री पंचमुखी बालाजी मण्डल ने महानगरी  इंदौर में बजाया पेटलावद का डंका*

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ओर जानीमानी हस्तियो के बीच सुमधूर भजनों से किया धर्म प्रेमी जनता को मंत्रमुग्ध*

*मण्डल ने सम्मानित होकर बढ़ाया नगर का गौरव*

(मनोज पुरोहित )

पेटलावद। नगर एवम आसपास के क्षेत्र में बाबा बजरंगबली के भक्तों द्वारा सनातन समाज मे अपने सुमधूर भजनों के माध्य्म से   धर्म का अलख जगाकर सुंदरकांड का पाठ करने वाले सुप्रसिद्ध श्री पंचमुखी बालाजी मण्डल पेटलावद ने  सुंदरकांड का क्षेत्र में  क्षेत्र व नगरवासियों को गौरवान्वित करते हुए मंगलवार रात्रि में महानगरी इंदौर में शानदार ओर जोरदार सुंदरकांड का पाठ करते हुए इंदौर के भक्तों के बीच धर्म का डंका बजाते हुए सफलता का परचम लहराया है ।


*पितृ पर्वत इंदौर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन*

 23 जुलाई मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय फेंस क्लब एवम विनय पाटीदार रायपुरिया के तत्वावधान में  रायपुरिया से इंदौर एक दिवसीय निःशुल्क धर्म यात्रा निकालते हुए इंदौर के सुप्रसिद्ध  श्री पितृरेश्वर हनुमान धाम पितृ पर्वत पर  रात्रि में भव्य सुंदरकांड का पाठ  आयोजन किया गया ।


*जानीमानी हस्तियो ने शिरकत कर किया सुंदरकांड पाठ*

उक्त सुंदरकांड पाठ में हजारों   भक्तो  के साथ मप्र  सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण यादव,इंदौर भाजपा अध्य्क्ष श्रवण सिंह चावड़ा की गरिमामयी मौजूदगी में हमारे नगर के सुप्रसिद्ध श्री पंचमुखी बजरंग रामायण मण्डल ने एक से एक सुमधूर भजनों पर  सुंदरकांड पाठ करते हुए धर्मप्रेमी जनता को मंत्रमुग्ध करते हुए   पूरे माहौल को धर्म मय कर  दिया जिसमें स्वयं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मण्डल के साथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ किया।

*मण्डल के सदस्यो का हुआ सम्मान,नगर के लिये गौरवशाली पल*

 पूर्णाहुति ओर महाआरती पश्चात महाप्रसादी का  आयोजन किया  वही आयोजक मण्डल ने श्री पंचमुखी बालाजी सुंदरकांड मंडल के सदस्यों का तिलक लगाकर, अंगवस्त्र पहनाकर ओर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिन्नन्दन किया जो हमारे नगरवासियो के लिये गौरव की बात है ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"