झाबुआ में 1932 जोड़ो को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजनान्तर्गत आयोजित किया जा रहा है विशाल सामूहिक विवाह समारोह*

Breaking Ticker

झाबुआ में 1932 जोड़ो को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजनान्तर्गत आयोजित किया जा रहा है विशाल सामूहिक विवाह समारोह*

*झाबुआ में 1932 जोड़ो को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजनान्तर्गत आयोजित किया जा रहा है विशाल सामूहिक विवाह समारोह*

1826 ग्रामीण 106 नगरीय 15दिव्यांग जोड़े के साथ ही  7 जोड़ो का होगा निकाह ,

,,प्रभारी मंत्री कुंवर विजय साह भी होंगे शमिल,,

मनोज उपाध्याय,राजेश डामर ,मनोज पुरोहित 

           झाबुआ , जिले में 27 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत विशाल सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री 1932 जोड़ो को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशिर्वाद देंगे और विशाल सामुहिक विवाह के साक्षी बनेंगे। 

            आपको बता दे जिले में लगभग 1932 जोड़ो का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 1826 जोड़े  ग्रामीण क्षेत्र से 106 जोड़े नगरीय क्षेत्र से है एवं 7 जोड़े निकाह एवं 15 जोड़े दिव्यांग श्रेणी के है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नव विवाहित युगल को आशीवर्वाद प्रदान कर प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत 49 हजार कन्यादान राशि के चैक भेंट करेंगे।


             *प्रदर्शनी का अवलोकन :-*

             कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे सुखा टमाटर/टमाटर पाउडर , किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ वेस्ट टु वेल्थ (200 लीटर ड्रम & टायर से ट्रेक्टर, 2.5 लीटर पानी की बोतल से गमले, 15 लीटर तेल के डब्बे & बोतल से डस्टबिन तैयार किये 

* प्रभारी मंत्री  होगे सम्मिलित *

          प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन माननीय डॉ कुँवर विजय शाह 27 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ झाबुआ में "सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम" में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ झाबुआ से अलीराजपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

*कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण* 

              कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समस्त अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी के अनुसार सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल के तैयारियों को समयानुसार पूर्ण करने हेतु कहा। 

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"